Google Analytics Meta Pixel लोकप्रिय फिल्म अभिनेता अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ के ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ के रूप में हुए चयनित - Ekhabri.com

लोकप्रिय फिल्म अभिनेता अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ के ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ के रूप में हुए चयनित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए यूनिसेफ ने आज लोकप्रिय फिल्म अभिनेता, गायक और पद्म पुरस्कार विजेता अनुज शर्मा को छत्तीसगढ़ के लिए अपना ’सेलिब्रिटी एडवोकेट’ घोषित किया है। अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ के पहले सेलिब्रिटी एडवोकेट हैं। अनुज शर्मा स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, शिक्षा और बच्चों के संरक्षण को बढ़ावा देने और राज्य में जागरूकता पैदा करने में यूनिसेफ का साथ देंगे। वह COVID की रोकथाम हेतु किये जा रहे प्रयासों में भी सहयोग करेंगे।
 
छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ के ‘सेलेब्रिटी एडवोकेट ’के रूप में अनुज शर्मा का स्वागत करते हुए, छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ के प्रमुख, जॉब ज़करिया ने कहा,“ एक लोकप्रिय फिल्म अभिनेता, गायक और फिल्म निर्देशक के रूप में, अनुज शर्मा राज्य में एक शक्तिशाली और प्रभावशाली आवाज हैं। वे अभिभावकों और नीति निर्माताओं से अनुरोध कर सकते है की कमज़ोर से कमज़ोर तबके के बच्चों को भी बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए। युवाओं के ‘आइकॉन’ के रूप में अनुज शर्मा युवाओं की आवाज़ बनेंगे और साथ ही उनके सशक्तिकरण में भी सहयोग  सकेंगे। 

इस अवसर पर श्री अनुज शर्मा ने कहा, “राज्य के ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ के रूप में यूनिसेफ के साथ जुड़ कर मैं बेहद खुश हूं।” मेरा दृढ़ विश्वास है कि हर बच्चा जीवन में एक बेहतर शुरुआत का हकदार है। कोई भी बच्चा कुपोषित न हो और न ही रोके जाने योग्य बीमारियों से बच्चों की मृत्यु हो । यूनिसेफ के साथ जुड़कर, मैं हर बच्चे का सहयोग करना चाहता हूँ, विशेष रूप से सबसे संवेदनशील इलाकों में, ताकि वे एक सुरक्षित और संरक्षित वातावरण में पैदा हों और स्वस्थ, पोषित, संरक्षित और शिक्षित हों ”।

Read Also  गरियाबंद को पीएम जनमन योजना के तहत 4 नए छात्रावासों की सौगात,धवलपुर, जिडार, जुगाड़ और पीपरछेड़ी में बनेगा सर्वसुविधायुक्त छात्रावास

अनुज शर्मा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक अपील के माध्यम से बच्चों के अधिकारों और उनके  हितों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे और छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ के प्रयासों में अपना योगदान देंगे।

अनुज शर्मा को छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग “छॉलीवुड” का सुपरस्टार माना जाता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी सिनेमा में 20 साल पूरे किए हैं और उन्होंने छत्तीसगढ़ी, संबलपुरी, झारखंडी, बुंदेलखंडी, गुजराती और भोजपुरी भाषाओं में 40 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

वर्ष 2000 में रिलीज़ हुई उनकी पहली फिल्म ‘मोर छैंय्या भुइंया’ छत्तीसगढ़ी भाषा की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। शर्मा को फिल्मों में उनके अभिनय के लिए नौ बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। अनुज शर्मा को वर्ष 2014 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी अनुज शर्मा एक फिल्म निर्देशक, गायक, संगीतकार, और स्टेज शो कलाकार भी हैं। छत्तीसगढ़ी लोक गायक के रूप में, उन्होंने 100 से अधिक वीडियो एल्बम और ऑडियो एल्बम बनाए हैं। श्री शर्मा के स्टेज शो भारत और विदेशों में बेहद लोकप्रिय हैं। अनुज अपने बैंड आरुग, the untouched के माध्यम से दुनिया भर में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत को लोकप्रिय बना रहे है।

अनुज शर्मा की शादी डॉ स्मिता से हुई और उनकी दो छोटी बेटियाँ हैं-  11 वर्ष की अनुमिता और 7 वर्ष की आरूग।

यूनिसेफ के बारे में:
यूनिसेफ दुनिया के कुछ सबसे दुर्गम, संवेदनशील तथा कठिन स्थानों में काम करता है ताकि दुनिया के सबसे वंचित बच्चों तक पहुंचा जा सके । 190 देशों और क्षेत्रों में हम हर बच्चे के लिए हर जगह, हर किसी के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए काम करते हैं। यूनिसेफ और बच्चों के लिए हमारे काम के बारे में और जानने के लिए http://www.unicef.org/india

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

भंडारा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक, अधिकारियों की टीम रवाना

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *