Google Analytics Meta Pixel तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को पीएम बना दें, पूरे राज्य से नक्सलवाद को खत्म कर देंगेः शाह - Ekhabri.com

तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को पीएम बना दें, पूरे राज्य से नक्सलवाद को खत्म कर देंगेः शाह

बेमेतरा।बेमेतरा में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दावा किया है कि तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को पीएम बना दें, तो हम आने वाले दिनों में पूरे राज्य से नक्सलवाद को खत्म कर देंगे। बेमेतरा में शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही । वे दुर्ग लोकसभा सीट के प्रत्याशी वर्तमान सांसद विजय बघेल के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल से भाजपा की सरकार रही है। इन 15 साल में भाजपा ने प्रदेश का विकास किया है।आगे कहा कि जब कांग्रेस की सरकार बनी, तब कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नक्सलियों को पालकर रखा था। जब हमारी सरकार इस साल फिर से प्रदेश के सत्ता में आई तो हमने नक्सलियों को उखाड़ कर फेंकने का काम किया है। जब से हमारी नई सरकार बनी है, तब से चार माह के भीतर 90 नक्सली को मारा गिराया है। 123 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। करीब 200 ने सरेंडर किया है।

कांग्रेस व राहुल गांधी को घेरा

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस व राहुल गांधी के ऊपर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 70 साल से अयोध्या राम मंदिर मामले को अटका कर रखा था। आपने नरेन्द्र मोदी को पीएम बनाया। पांच साल के भीतर हमले राम मंदिर का निर्माण कराया। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राहुल गांधी को निमंत्रण भेजा, वे नहीं आए। क्योंकि, उन्हे अपनी वोट बैंक की फिक्र था।इसी तरह कांग्रेस की सरकार ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को कई साल से संभाल कर रखा। पीएम मोदी ने पांच अगस्त 2019 को धारा 370 को समाप्त कर दिया। कश्मीर हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बन गया। अमित शाह ने कहा कि जब लोकसभा में 370 का बिल को लेकर खड़ा हुआ तो राहुल गांधी कहते हैं कि वहां 370 हटने से खून की नदी बह जाएगी। यूपीए की सरकार थी तो पाकिस्तान से घुसपैठ होती थी मोदी के आने के बाद सब बंद हो गए। हमने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराया।

Read Also  मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

भूपेश बघेल पर कसा तंज

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ऊपर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल खुद अपनी लोकसभा क्षेत्र दुर्ग को छोड़कर राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे है। भूपेश बघेल के सरकार में कई घोटाले हुए। इसमें कोयला, शराब, महादेव, सीजीपीएससी, डीएमएफ, गौठान शामिल हैं। उनकी सरकार ने तो गोबर तक को नहीं छोड़ा था। हमारी सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादे किए थे। सभी को मोदी की गारंटी के साथ पूरा कर रहे है। वर्तमान में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को एक-एक हजार रुपए हर माह दे रहे हैं। 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रुपए में धान खरीदा है। प्रदेश के किसानों को पूराना बोनस भी दिया है।

तोते की तरह ओबीसी का पाठ पढ़ा दिया

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को किसी ने तोते की तरह ओबीसी का पाठ पढ़ा दिया है। अब वे ओबीसी-ओबीसी कह रहे है। जबकि, ओबीसी को सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस की सरकार ने किया है।कांग्रेस की सरकार ने कई रिपोर्ट को दबाकर रखा। हमने ओबीसी को संवैधानिक अधिकार प्रदान किया। मैं कहकर जाता हूं कि एसटी, एससी व ओबीसी आरक्षण को कोई नहीं हटा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम लीग का एजेंडा को लेकर कांग्रेस आगे बढ़ रही है। हमने स्पष्ट कर दिया है कि देश में कभी भी ट्रिपल तलाक, सीएए व 370 को हटाने नहीं देंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *