Google Analytics Meta Pixel युवक की हत्या कर सुलभ शौचालय में छिपाई थी लाश...सीसीटीवी ने खोला हत्यारों का राज - Ekhabri.com

युवक की हत्या कर सुलभ शौचालय में छिपाई थी लाश…सीसीटीवी ने खोला हत्यारों का राज

दुर्ग।दुर्ग जिले में पैसों के लेनदेन के चलते 3 दिन पहले एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। वारदात के बाद आरोपियों ने बेहोशी हालात में युवक को सुलभ में छिपा दिया, फिर अगले दिन खुद डॉयल-108 को फोनकर सुलभ में लाश होने की जानकारी दी।मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के गैंदी डबरी की है। दरअसल, 22 अप्रैल को तितुरडीह निवासी बंटी की सुलभ में लाश मिली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। सभी को लग रहा था कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई होगी, लेकिन बाद में पता चला कि एक दिन पहले उसके साथ मारपीट की गई थी।इस मामले में पुलिस ने मोहन नगर के ही तीन युवक आरोपी प्रकाश उर्फ पप्पू, राधेश्याम उर्फ बुद्धू और महावीर यादव को हिरासत में लिया है। उनसे हत्या के मामले में पूछताछ की जा रही है।बंटी स्टेशन के पास स्थित इंदौर सेव भंडार में हलवाई का काम करता था। वह केटरिंग का भी काम करता था। उसने तीन लड़कों को अपने साथ में काम करवाया था। जिसका पेमेंट करीब 5400 रुपए उन्हें लेना था। आरोपियों को पता था कि बंटी इंदौर सेव भंडार में काम करता है। काम करवाने के बाद रुपए मांगने पर वो दे नहीं रहा था।जिस पर आरोपी उसकी दुकान में आ धमके। जिन्हें देख बंटी ने 1 हजार रुपए व्यवस्था कर दिया। फिर सभी वहां से चले गए। पैसे लेकर जाने के बाद रात में चारों गैंदी डबरी सुलभ के पास मैदान में ही जमकर शराब पिए। पीने के बाद तीनों ने रुपए की बात कहीं तो बंटी ने उनसे गाली-गलौज कर दिया। जिससे उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने मिलकर बंटी की पिटाई कर दी। वो बेहोश होकर गिर गया। बारिश हो रही थी तो बेहोशी की हालत में तीनों आरोपियों ने बंटी को सुलभ के अंदर ले जाकर छोड़ दिया।अगले दिन सुबह जब सुलभ में सबका आना जाना शुरू हुआ, तो लोगों ने उसे पड़ा देखा। किसी ने आरोपी युवकों को खबर दी। शक ना हो सोचकर आरोपी भी वहां पहुंचे और तुरंत राधेश्याम और प्रकाश ने फोन कर डायल 108 को सुलभ में लाश पड़े होने की सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी को लग रहा था कि बंटी को हार्ट अटैक हुआ है।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जब जांच शुरू की, तो सुलभ के सामने ज्ञान सिंह बिल्डिंग और अधिवक्ता के घर में सीसीटीवी लगे होने का पता चला। जिसमें तीनों आरोपी फुटेज में बंटी को उठाकर सुलभ में लेकर जाते दिखे। जिसके बाद प्रकाश उर्फ पप्पू, राधेश्याम उर्फ बुद्धू और महावीर यादव को हिरासत में लिया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *