Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है। आज आप अपनी संतान को पढ़ाई से संबंधित किसी एडमिशन को दिलाने में व्यस्त रहेंगे, इसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने घरेलू स्तर के सभी कामों को भी निपटाने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपको अपने किसी मित्र से धन लाभ हो सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। व्यस्तता के बीच भी आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

वृष राशि : आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपको कोई शारीरिक कष्ट हुआ, तो तुरंत डॉक्टरी सलाह अवश्य ले, नहीं तो भविष्य में वह कोई भयंकर बीमारी का रूप ले सकता है। यदि आज आप किसी रिश्तेदार के साथ लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से करें, क्योंकि इससे आपके दोस्तों के बीच दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने बनते हुए कामों को देखकर प्रसन्न होंगे, लेकिन आपका कुछ लोग ऐसे होंगे, जो उनमें अड़ंगा डाल कर उन्हें रोकने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान होगा। आज आपको व्यर्थ के खर्चे में देनदारी से बचना होगा। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा, जिसका आप लाभ अवश्य उठाएंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज सामाजिक दिशा में कार्यरत लोग सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे उनकी मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा व परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन आज आप अपने धीमी गति से चल रहे, व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से सफलता दायक रहेगा। आज आपको अपने किसी कानूनी वाद विवाद के लिए कोर्ट के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिस भी नए काम को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अधिकारियों से बहस में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह आपके प्रमोशन व वेतन वृद्धि में बाधा डाल बन सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आप किसी वस्तु की इच्छा कर रहे थे, तो  वह अवश्य पूरी होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जाएंगे और आपके बीच कोई कलह है तो समाप्त होगा। यदि आपके साले व बहनोई को धन उधार दे, तो उस  धन के वापस आने की उम्मीद बहुत कम है। आज आपको अपने व्यवसाय का जरूरी काम छोड़कर दूसरों के कामों में सलाह नहीं देनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके कुछ जरूरी कार्य जरुरी कार्य लम्बे समय के लिए टल सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सामाजिक मान प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में कोई भी कार्य दूसरों के भरोसा नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए भविष्य में आपके लिए कोई बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जा सकते हैं। संतान से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज आप जीवनसाथी की सलाह से समाप्त करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा, इसलिए आज वही कार्य करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आपको अपने व्यापार में किसी नयी परियोजना को शुरू करने का मौका मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से अपमान सहना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको आपके घर परिवार में कोई ऐसी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो अत्यंत महत्वपूर्ण होगी और आपको उसे निभाने में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। आज आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसमें आप असफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपके भाग्य का उदय होगा। आज कार्य क्षेत्र में बदलाव के संकेत मिलते दिख रहे हैं।

मकर राशि : आज के दिन आप कुछ उलझनो से ग्रस्त रहेंगे। आज परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को आज व्यवहारिक उन्नति सहायक होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कुछ नए अवसर मिलेंगे, लेकिन, आपको उन्हे पहचानना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा सकेंगे। आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा।

कुंभ राशि : आज का दिन राजनीति से जुड़े छात्रों के प्रभाव पर प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको आपके भाइयों का सहयोग मिलेगा व माता-पिता की सलाह से यदि किसी नए व्यवसाय को चलाएंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आपको अपने व्यापार में यदि कोई बदलाव करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। संतान को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। सायंकाल के समय आज परिवार में अचानक किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

मीन राशि : आज का दिन आपको खुशी दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे। आज जीवन साथी के द्वारा किए गए सभी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। यदि आप किसी विदेशी कंपनी से कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसमें आपको उससे भी लाभ होगा। प्रेम जीवन में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में यदि कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो फिर आज वह  समाप्त होगी।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...