उग हे सूरजदेव अरघ के बेरिया… दशरन देहू न अपार हे दीनानाथ… लोक आस्था और सूर्योपासना का लोकपर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय के साथ आठ नवंबर यानी सोमवार से आरंभ होगा। नौ को खरना, 10 को भगवान सूर्य को संध्याकालीन अर्घ्य और 11 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती समापन करेंगी।
नहाय-खाय से लेकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने तक कई योग बने हैं, जो शुभ फल प्रदान करने वाले हैं। ज्योतिषाचार्य ने पंचांगों का हवाला देते हुए बताया कि आठ नवंबर को नहाय-खाय के दिन सूर्य से तीसरे भाव में चंद्रमा होने से वरिष्ठ योग एवं सूर्य व बुध साथ होने से बुधादित्य योग बन रहा है। इस योग में व्रती नहाय-खाय पर गंगा स्नान करने के बाद अरवा चावल, चने की दाल व कद्दू की सब्जी ग्रहण्ा करेंगे।
आठ नवंबर – नहाय-खाय
नौ नवंबर – खरना
10 नवंबर – संध्याकालीन अर्घ्य
11 नवंबर – उदीयमान सूर्य को अर्घ्य
रसकेसरी योग में नौ को बनेगा खरना का प्रसाद : नौ नवंबर को छठ व्रती रसकेसरी व बुधादित्य योग में खरना का प्रसाद बना कर चंद्र को अर्घ्य देने के बाद शाम में ग्रहण करेंगी। शुक्र और चंद्रमा के योग से रसकेसरी व सूर्य और बुध के योग से बुधादित्य योग बन रहा है।
गजकेसरी योग में 10 को सायंकालीन अर्घ्य : 10 नवंबर को गुरु चंद्रमा के साथ रहने से गजकेसरी योग में व्रती सायंकालीन अर्घ्य देंगी। वहीं चंद्रमा के साथ द्वादश भाव में शुक्र के रहने से अनफा योग बनेगा।
पराक्रम योग में 11 को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य : छठ व्रती 11 नवंबर को पराक्रम योग में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी। सूर्य और मंगल की युति से पराक्रम योग बन रहा है।
भगवान सूर्य की मानस बहन हैं षष्ठी देवी : अथर्वेद के अनुसार, भगवान सूर्य की मानस बहन षष्ठी देवी हैं, जिन्हें बोलचाल की व्रती छठी मैया से संबोधित करती हैं। प्रकृति के अंश से षष्ठी माता उत्पन्न् हुई थीं। उन्हें बालकों की रक्षा करने वाला बताया गया है। बालक के जन्म के छठे दिन भी षष्ठी मइया की पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे बच्चों के ऊपर ग्रह-गोचरों का प्रभाव न पड़े।
डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा : लोक पर्व छठ में उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। षष्ठी तिथि को व्रती पश्चिम दिशा की ओर मुंह कर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। पश्चिम मुख करके डूबते सूर्य को अर्घ्य देने से दुर्भाग्य का अंत होता है, वहीं पूर्व मुख करके सूर्य को अर्घ्य देने से उन्नति होती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...