Google Analytics Meta Pixel विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने इस बार भी मारी बाजी, दिल्ली में होगा सम्मान - Ekhabri.com

विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने इस बार भी मारी बाजी, दिल्ली में होगा सम्मान

छत्तीसगढ़ ने लगातार तीसरे साल भी किया प्रदर्शन
देश के स्वच्छतम राज्यों की श्रेणी में 20 नवंबर को भारत सरकार द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति के हाथों होगा सम्मान
राज्य के 61 निकायों को भी मिलेगा पुरस्कार, छत्तीसगढ़ से सबसे ज्यादा निकायों को मिलेगा सम्मान
रायपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 20 नवंबर 2021 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद द्वारा छत्तीसगढ़ को भारत के स्वच्छतम राज्यों की श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने इस बार भी बाजी मारी है। इससे पहले वर्ष 2019 एवं 2020 में भी छत्तीसगढ़ स्वच्छता के मामले में अग्रणी राज्य रहा है। भारत सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को पुरस्कार ग्रहण करने के लिए नई दिल्ली आमंत्रित किया गया है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्यमंत्रालय द्वारा हर साल देश के समस्त शहरों एवं राज्यों के मध्य स्वच्छ सर्वेक्षण का आयोजन किया जाता है। इसमें विभिन्न मापदंडों के अंतर्गत शहरी स्वच्छता का आंकलन किया जाता है। मुख्य रूप से घर-घर से कचरा एकत्रीकरण, कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान, खुले में शौच मुक्त शहर, कचरा मुक्त शहर आदि का थर्ड पार्टी के माध्यम से आँकलन करते हुए नागरिकों के फीडबैक को भी इसमें शामिल किया जाता है। इसी आधार पर राज्यों एवं शहरों की रैंकिंग जारी कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों तथा शहरों को पुरस्कृत किया जाता है।
यहां के 61 शहरों को भी इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा
भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को सूचित किया गया है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ ने पुन: स्वच्छता के क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए देश के स्वच्छ्तम राज्य के अपने दर्जे को बरकरार रखते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़ को न सिर्फ़ राज्य के रूप में, बल्कि यहां के 61 शहरों को भी इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य होगा जिसके सबसे ज्यादा निकाय पुरस्कृत किए जाएंगे।
-9000 से अधिक स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर से एकत्र किया जाता है कचरा
छत्तीसगढ़ देश का ऐसा एक मात्र प्रदेश है जहां पर नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी के सिद्धांतों के अनुरूप 9000 से अधिक स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर से 1600 टन गीला एवं सूखा कचरा एकत्रीकरण करते हुए वैज्ञानिक रीति से कचरे का निपटान किया जाता है। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को देश का प्रथम ओडीएफ प्लस प्लस राज्य निरूपित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय प्रदेश की जागरूक जनता तथा यहां के कर्मवीर सफाई कर्मचारियों तथा अधिकारियों के परिश्रम को दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने भी इस सफलता हेतु राज्य की जनता द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए, स्वच्छता से जुड़े सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हम सभी मिलकर आगे भी छत्तीसगढ़ को स्वच्छता का सिरमौर बनाए रखेंगे। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी ने भी विभाग की ओर से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी तथा विभागीय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी प्रकार का प्रदर्शन दोहराने की बात कही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...