जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिससे सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर और राजौरी के नौशहरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास और कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से अब भी मोर्टार दागे जा रहे हैं व गोलीबारी जारी है।
उन्होंने बताया कि नौशहरा सेक्टर में सीमा पार से की गई गोलाबारी में अग्रिम चौकी पर तैनात सेना का एक जवान घायल हो गया था, जिसने बाद में दम तोड़ दिया।राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुआ यह चौथा सैन्यकर्मी है। पाकिस्तान ने राजौरी जिले में चार और 10 जून को गोलीबारी की थी जिनमें दो जवान शहीद हुए थे और 14 जून को पुंछ जिले में सीमा पार गोलीबारी में अन्य एक जवान शहीद हुआ था।
जम्मू-कश्मीर सीमा पर इस साल पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी काफी बढ़ गई है। 10 जून तक पाकिस्तान 2,027 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका था।इससे पहले रक्षा प्रवक्ता ने कहा था, तड़के साढ़े तीन बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। उन्होंने कहा, इसके बाद सुबह करीब साढ़े पांच बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
अधिकारी ने बताया कि कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के करोल मटराई इलाके में पाकिस्तान रेंजर्स अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम चौकियों और गांवों पर भारी गोलीबारी कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने देर रात एक बजे बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करनी शुरू की,जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि तड़के तीन बजकर 50 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...