कोरोना योद्धाओं पर कोरोना का कहर जारी है। कोविद-19 हर रोज स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी चपेट में ले रहा है। अब पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 33 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद से प्रशासनिक अधिकारियों में खौफ है। इस अस्पताल में 400 से अधिक बेड हैं। संक्रमितों में दो डॉक्टर और 23 नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं, जबकि बाकी तकनीशियन और सहायक कर्मचारी हैं। सभी को कोविड मैक्स अस्पताल, साकेत, पूर्व विंग में स्थानांतरित कर दिया गया है।
अभी तक दिल्ली सरकार द्वारा संचालित बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 50, बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में 29 स्वास्थकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में 25 और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 15 पॉजिटिव पाए गए हैं। अपोलो, सर गंगा राम, मूलचंद, आरएमएल, सफदरजंग, एम्स और लोक नायक में भी स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं।
बाबू जगजीवन राम अस्पताल के कुछ कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल ने अपने सभी कर्मियों की जांच कराने का फैसला लिया है। साथ ही अस्पताल तीन दिन के लिए बंद रहेगा। अस्पताल जहांगीरपुरी में है, जो कि कोविड-19 का कंटेनमेंट जोन है। एक अधिकारी ने कहा, ‘सभी कर्मचारियों की कोविड-19 की जांच की जा रही है। अस्पताल को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।’
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस पर कहा, ‘बाबू जगजीवन राम अस्पताल जहांगीरपुरी में स्थित है। जहांगीरपुरी में एक ही जगह से बहुत सारे मामले आ चुके हैं उसमें अस्पताल के लोग भी हैं, ये लोकल स्प्रेड है। यहां से कई पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, इस संख्या में अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। हमारा काफी स्टाफ वहां से आता है।
दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 2,918 हो गई है। अब तक 877 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 1,987 मरीजों का इलाज चल रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...