बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद ना केवल अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि समाजिक मदद के चलते भी लोगों के बीच जाने जाते हैं। कोरोना काल में सोनू सूद ने लोगों की हर तरह से मदद की। उन्होंने ना केवल लोगों को घर पहुंचाया बल्कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन सिलेंडर, बेड तक दिलाने में भी मदद की। यही वजह है कि लोग उन्होंने मसीहा कहते हैं। आम जनता ही नहीं सोनू सूद ने कई स्टार्स की तरफ भी मदद का हाथ बढ़ाया है।
वहीं अब सोनू सूद वेटरन कोरियॉग्रफर शिवा शंकर की मदद को आगे आए हैं। शिवा शंकर को हाल ही कोरोना संक्रमण हो गया था, जिसके बाद से वह हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनका बेटा भी कोरोना की चपेट में है। शिवा शंकर हाॅस्पिटल में इस वक्त जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं और उनके परिवार के पास इलाज के लिए पर्याप्त पैसे भी नहीं हैं। ऐसी स्थिति में सोनू सूद शिवा शंकर की मदद के लिए आगे आए हैं।
सोनू सूद को जैसे ही शिवा शंकर की हालत के बारे में पता लगा तो उन्होंने तुरंत ही परिवार से संपर्क किया और पूरे इलाज का खर्च उठाने का फैसला किया। दरअसल, साउथ इंडियन फिल्मों के ट्रेड ऐनालिस्ट वामसी काका ने हाल ही सोशल मीडिया पर अस्पताल से शिवा शंकर की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि शिवा शंकर की हालत इस वक्त बहुत गंभीर है लेकिन महंगा इलाज होने के कारण परिवार खर्च नहीं उठा पा रहा है। यह ट्वीट देख सोनू सूद ने जवाब में लिखा- ‘मैं पहले से ही उनके संपर्क में हूं। मैं उनकी जिंदगी बचाने की पूरी कोशिश करूंगा।’
वहीं एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शिवा शंकर के बेटे कृष्णा ने बताया-‘पिता की हालत इस वक्त बेहद गंभीर है। प्लीज उनके लिए प्रार्थना करें। मेरे पापा और भाई दोनों इस वक्त आईसीयू में बेड पर पड़े हैं।’ शिवा शंकर के इलाज में हर रोज का 1.2 लाख का खर्चा आ रहा है, जिसे उठाने में परिवार असमर्थ है।’
शिवा शंकर 10 भारतीय भाषाओं की 800 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘बाहुबली’ फेम एस एस राजामौली की फिल्म ‘मगधीरा’ में बेस्ट कोरियॉग्रफी के लिए नैशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...