Google Analytics Meta Pixel पीपरछेड़ी समिति प्रबंधक निलंबित:मुनादी करा सभी किसानों को एक साथ बुलाया था - Ekhabri.com

पीपरछेड़ी समिति प्रबंधक निलंबित:मुनादी करा सभी किसानों को एक साथ बुलाया था

 धान खरीदी केंद्र में भगदड़ में कुचल गई थीं 17 महिलाएं
रायपुर। बालोद जिले के सेवा सहकारी समिति पीपरछेड़ी के समिति के प्रबंधक यशवंत कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के मुख्य कार्य पालन अधिकारी ने सोमवार देर शाम निलंबन आदेश जारी किया। समिति प्रबंधक यशवंत कुमार साहू पर धान खरीदी के लिए किसानों के टोकन वितरण की व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। अधिकारियों का कहना है, एक दिसम्बर से सहकारी समितियां एवं उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होनी है। व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए शासन द्वारा किसानों को नियमानुसार टोकन देने का निर्देश दिया गया है। टोकन वितरण का यह कार्य समितियों के धान उपार्जन की प्रतिदिन की क्षमता के मान से दिए जाने का निर्देश है। आरोप है, समिति प्रबंधक पीपरछेड़ी यशवंत कुमार साहू ने उस निर्देश के पालन में लापरवाही बरती गई। प्रबंधक द्वारा 29 नवम्बर 2021 को पीपरछेड़ी समिति से जुड़े सभी गांवों में मुनादी कर टोकन के लिए किसानों को बुला लिया। इसकी वजह से समिति में भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसे में वहां अव्यवस्था और भगदड़ की स्थिति बनी।
कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे
पीपरछेड़ी केंद्र में भगदड़ की सूचना मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। बालोद कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार वहां पहुंचे। उन्होंने समिति में धान खरीदी की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने बताया कि समिति में अव्यवस्थित भीड़ के दौरान घायल ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सभी की स्थिति सामान्य है।

Read Also  यौन हिंसा पीड़ितों को मेडिको-लीगल सहायता और उनके स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए कार्यशाला का आयोजन

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...