पॉप्युलर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘जेठालाल’ यानि दिलीप जोशी ने अपनी बेटी नियती की शादी की तस्वीरों को अपने सोशल अकाउंट पर साझा कर इस न्यू कपल को नए सफर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं और वहीं एक्टर ने इसके जरिए अपने फैंस और करीबी दोस्तों, परिवार वालों को इनके लिए मंगलकामना करने के लिए धन्यवाद कहा है।
बेटी नियति और दामाद यशोवर्धन मिश्रा की शादी की फोटो शेयर करते हुए दिलीप जोशी ने काफी भावुक कैप्शन लिखा है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग उनके पोस्ट पर कॉमेंट कर उनकी बेटी और दामाद को शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं लोगों को नियती और यशोवर्धन की जोड़ी कमाल लग रही है। दिलीप ने जो पहली फोटो शेयर किया है उसमें उनकी बेटी और दामाद शादी के जोड़े में हंसते हुए दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में दिलीप जोशी और उनकी पत्नी अपनी बेटी को दुल्हन के अवतार में देखकर हैरान हैं। तीसरी फोटो में पूरा जोशी परिवार दिख रहा है और चौथी फोटो में बेटी को शादी के मंडप में ले जाते दिख रहे हैं।
इसे शेयर करते हुए दिलीप जोशी ने कैप्शन में लिखा है, ‘आप फिल्मों और गानों से तो फीलिंग्स ले सकते हैं, लेकिन जब ऐसा रियल लाइफ में होता है तो इसका अहसास ही काफी अलग होता है। दोनों में कोई तुलना नहीं है।’
दामाद यशोवर्धन मिश्रा का जोशी परिवार में स्वागत करते हुए दिलीप ने आगे लिखा, ‘अपनी बेटी नियति और फैमिली में एड हुए नए मेंबर यशोवर्धन को इस नई जर्नी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही उन सभी लोगों का शुक्रिया भी अदा करना चाहता हूं, जो इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने और नए जोड़े को अपना आशीर्वाद भेजा। जय स्वामीनारायण।’
आपको बता दें कि यशोवर्धन और नियति दोनों एक- दूसरे को बीते चार साल से जानते हैं। ये दोनों कॉलेज से एक दूसरे को जानते हैं। दिलीप जोशी के दामाद यशोवर्धन मिश्रा बॉलीवुड फिल्मों में स्टोरी राइटर और गीतकार अशोक मिश्रा के बेटे हैं। यशोवर्धन और नियति ने 8 दिसंबर को एक- दूसरे के साथ सात फेरे लिए। वहीं, 11 दिसंबर को मुंबई में शादी के बाद एक शानदार रिसेप्शन रखा गया, जिसमें टीवी के कई सारे दिग्गज पहुंचकर इस शादी की शोभा बढ़ाए थे।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...