Google Analytics Meta Pixel अधिक शराब पीने के हैं आदी तो हो जायें सावधान, नहीं तो हो जाएंगे गंजेपन का शिकार - Ekhabri.com

अधिक शराब पीने के हैं आदी तो हो जायें सावधान, नहीं तो हो जाएंगे गंजेपन का शिकार

आज की बिजी लाइफ, बढ़ते प्रदूषण और गलत खान-पान के कारण बालों के गिरने की समस्या बेहद आम हो गई है, फिर चाहे आप महिला हों या पुरुष, सभी बालों कि इस समस्या से निजात पाने के लिए कई लोग महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।पर इसमें मौजूद केमिकल्स बालों पर हानिकारक प्रभाव डालते हैं। ऐसे में सही खानपान ही बालों को मजबूती प्रदान कर सकता है,और कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनके परहेज से हम बालों के झड़ने की समस्या से बच सकते हैं। आइए जानतें है इन 6 चीजों के बारे में जिनके सेवन से हेयर फॉल की समस्या होती है-

  • अधिक मीठी चीजें:

अगर आपको खाने में मीठा पसंद है तो आप सावधान हो जाइए, क्योंकि अधिक मीठा खाना हमारी सेहत के साथ बालों पर भी बुरा असर डाल सकता है।कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि इन्सुलिन रेजिस्टेंस जिससे डायबिटीज और मोटापा जैसी समस्याएं होती हैं, के कारण महिलाओं और पुरुषों में गंजेपन की समस्या भी देखी गई है। अगर आप अधिक मात्रा में चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेटस खाते हैं, तो इससे इंसुलिन रजिस्टेंस की समस्या होती है और बाल झड़ने लगते हैं।

  • डाइट सोडा:

आजकल फिटनेस के शौकीन लोगों के बीच डाइट सोडा का प्रचलन बढ़ गया है, लेकिन अधिक डाइट सोडा का सेवन भी बालों के गिरने का कारण बन सकता है। डाइट सोडा में Aspartame नामक कृत्रिम मिठास पाई जाती है, जो बालों के रोम छिद्र नष्ट करता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो आप डायट सोडा का सेवन तुरंत बंद कर दें।

  • कच्चे अंडे का सफेद हिस्सा:
Read Also  देश में करीब आठ करोड़ लोगों को लगाए जा चुके हैं कोरोना टीके

अंडे बालों की मजबूती के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन उसे कच्चा नहीं खाना चाहिए।अंडे का कच्चा हिस्सा खाने से शरीर में बायोटिन की कमी हो सकती है। बायोटिन बालों को बनाने वाले केरोटीन नामक प्रोटीन के निर्माण में सहायक होता है।

  • जंक फूड:

आज के समय में जंक फूड सभी का फेवरेट हो गया है। ऐसे में इन प्रोडक्ट्स में सैचुरेटेड और मोनोसैचुरेटेड फैट होता है। जिससे हेयरफॉल बढ़ने की संभावना रहती है। जंक फूड को DHT हार्मोन स्तर को बढ़ाता हैं। अगर यह हार्मोन शरीर में बढ़ जाए तो मनुष्य को गंजेपन की समस्या हो सकती है। अधिक तैलीय चीज खाने से सिर की त्वचा भी तैलीय हो जाती है,जिससे बालों की रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और बाल झड़ने लगते हैं।

  • अल्कोहल:

हमारे बाल केरोटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। शराब प्रोटीन संश्लेषण पर गलत प्रभाव डालता है। इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। अधिक शराब के सेवन से शरीर में मौजूद पोषक तत्वों की कमी होने लगती है और बालों के गिरने की समस्या बढ़ जाती है।

  • मछली:

पिछले कुछ सालों से जलवायु परिवर्तन के कारणों में मर्करी की मात्रा बढ़ गई है यह मछलियों के माध्यम से हमारे शरीर के अंदर पहुंच रहा है और शरीर में मर्करी की अधिक मात्रा होने से बाल गिरने की समस्या शुरू हो जाती है।इसलिए मछली का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *