अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने लंदन शहर में लॉकडाउन के नियमों को तोड़ा है। वह बुधवार शाम को लाकडाउन के बावजूद अपनी मां के साथ यहां एक सलून पहुंची थीं। फिलहाल पुलिस ने उन्हें मौखिक चेतावनी दी है और कोरोना के प्रोटोकॉल के बारे में समझाया है।
ब्रिटिश अखबार के मुताबिक प्रियंका अपनी मधु चोपड़ा के साथ सलून गई थीं। उनके साथ सिलेब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड भी थे। तभी पुलिस भी सलून पहुंच गई और मौखिक रूप से कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी देकर वापस जाने को कहा। कोई फाइन नहीं लगाया गया है।
ब्रिटेन में पूरी तरह से लॉकडाउन लगा है। फरवरी के मध्य तक ऐसी ही स्थिति रहने वाली हैं। इस बीच सलून और स्पा को खोलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में प्रियंका का सलून विजिट करना और सलून मालिक का खोलना दोनों ही कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन हैं। कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते ब्रिटेन में लॉकडाउन फिर से लागू करने का फैसला लिया गया है। यहां तक कि इसके चलते ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने रिपब्लिक डे के मौके पर भारत आने से भी इनकार किया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार मेट्रोपोलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘ बुधवार को 17:40 पर यह जानकारी मिली थी कि लैंसडाउन म्यूज में कोरोना के नियमों का उल्लंघन हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सलून के मालिक को मौखिक रूप से चेतावनी दी है और बताया कि कोरोना के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए। हालांकि उन पर किसी पेनल्टी नहीं लगाई गई है।’ प्रियंका फिलहाल अपने पति निक जोनास के साथ लंदन में ही हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म Text For You की शूटिंग के लिए लंदन में थीं। इसी दौरान लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया। ऐसे में वह भी लंदन में ही फंस गई हैं।
फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत तक समाप्त हो जानी है। प्रोडक्शन टीम सभी मेंबर्स के वापसी की तैयारी कर रही है। Text For You फिल्म का डायरेक्शन जिम स्टाउस कर रहे हैं। यह फिल्म एक युवा महिला पर आधारित है, जिसके मंगेतर की कार एक्सिडेंट में मौत हो गई है। इसके बाद भी उसे अपने मंगेतर के पुराने फोन नंबर से दो साल तक रोमांटिक मेसेज आते रहते हैं। इसके बाद जब वह फोन नंबर के नए मालिक से मिलती है तो उससे उसकी बॉन्डिंग हो जाती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...