ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। इस फिल्म के सुपरहिट गाने “नाटु-नाटु” को आस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। इसे सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत की श्रेणी में नामांकित किया गया है। इस श्रेणी में टेल इट लाइक ए वुमन फिल्म के गाने “एप्लाउज”, टाप गन : मावेरिक से “होल्ड माई हैंड”, ब्लैक पैंथर : वकंडा फारएवर से “लिफ्ट मी अप” और एवरीथिग एवरीव्हेयर आल एट वन्स के गाने “दिस इज ए लाइफ” को भी नामांकित किया गया है।
आरआरआर के टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया गया, हमने इतिहास रच दिया है। हमें यह बताते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि “नाटु-नाटु” गाने को 95वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। राजमौली के पिता और फिल्म के पटकथा लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने इसे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया है।
यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “नाटु-नाटु” की तीसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले इस गाने को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड मिल चुका है। आरआरआर फिल्म विदेशी भाषा श्रेणी में “क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड” जीत चुकी है। भारत की दो और फिल्में आस्कर के लिए नामांकित की गई हैं। संभवत: पहली बार भारत की तीन फिल्में विभिन्न् श्रेणियों में आस्कर की होड़ में हैं।
तमिल डाक्यूमेंट्री भी शार्ट फिल्म श्रेणी में नामांकित
तमिल डाक्यूमेंट्री “द एलिफैंट व्हिस्पर्स” को शार्ट फिल्म की श्रेणी में आस्कर के लिए नामांकित किया गया है। इस डाक्यूमेंट्री का निर्देश्ान कार्तिकी गोंजाल्वेज ने किया है। इस शार्ट फिल्म में दो छोड़ दिए गए हाथियों और उनके केयर टेकर के बीच अटूट बंधन को दिखाया गया है। फिल्म का निर्माण गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने किया है। मोंगा ने कहा कि इस नामांकन से कहानियों के प्रति मेरा विश्वास ढ़ हुआ है।
जलवायु परिवर्तन पर आधारित भारतीय फिल्म भी होड़ में
जलवायु परिवर्तन पर आधारित भारतीय फिल्म आल दैट ब्रेद्स भी आस्कर की होड़ में शामिल हो गई है। मंगलवार को इस फिल्म को नामांकित फिल्मों की अंतिम सूची में शामिल किया गया। शौनक सेन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को डाक्यूमेंट्री फीचर की श्रेणी में नामांकित किया गया है। इस श्रेणी में शामिल अन्य फिल्में हैं-आल द ब्यूटी एंड द ब्लडशेड, फायर आफ लव, ए हाउस मेड आफ स्प्लिंटर्स और नवलनी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
June 24, 2026 /
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कचांदूर गांव में वॉशिंग पाउडर की पैकिंग की आड़ में बड़ा अवैध धंधा किया जा रहा था। यहां छुपे तौर पर जर्दा युक्त गुटखा बनाने का काम चल रहा था। जब पुलिस को इस...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वृक्षारोपण कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण के...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। मंत्रिपरिषद की...