Google Analytics Meta Pixel एयर इंडिया ने बदली शराब परोसने की नीति - Ekhabri.com

एयर इंडिया ने बदली शराब परोसने की नीति

शराब पीकर यात्रियों द्वारा विमान में दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाओं के बीच एयर इंडिया ने उड़ान के दौरान शराब परोसने की नीति में संशोधन किया है। संशोधित नीति में क्या-क्या बदलाव हुआ है, फिलहाल इसका सटीक पता नहीं चल सका है। समझा जा रहा है कि यात्रियों को शराब तार्किक और सुरक्षित तरीके से दी जाएगी। उनको विमान में तब तक शराब पीने की अनुमति नहीं होगी, जब तक वह चालक दल द्वारा नहीं परोसी गई हो। जो यात्री अपनी खुद की शराब का सेवन कर रहे होंगे, चालक दल उन पर नजर रखेगा। चालक दल से कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर शराब परोसने से मना करने में चतुराई से काम लें। शराब देने से मना करने की स्थिति में क्या करें और क्या न करें की एक सूची भी विमानन कंपनी ने जारी की है।

Read Also  छत्तीसगढ़ को मिलेंगे तीन नए एफएम रेडियो स्टेशन : स्थानीय भाषा में कंटेंट बनाने वालों को होगा फायदा, सीएम साय ने पीएम मोदी का जताया आभार ...


 

 

सीट पर पेशाब करने की आंतरिक जांच बंद
न्यूयार्क से नई दिल्ली की फ्लाइट में एक महिला की सीट पर सहयात्री द्वारा पेशाब किए जाने के लगभग दो महीने बाद एयर इंडिया ने मामले की आंतरिक जांच बंद कर दी है। एयर इंडिया ने कहा है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा विमान के पायलट का लाइसेंस निलंबित करना बहुत कड़ी सजा है। इसलिए इसके खिलाफ वह अपील करेगी। पिछले सप्ताह डीजीसीए ने इस मामले को लेकर एयर इंडिया पर 30 लाख और इन-फ्लाइट निदेशक पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

 

पायलट का निलंबन वापस लेने की मांग
छह यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने डीजीसीए से एयर इंडिया के पायलट के लाइसेंस का निलंबन रद करने अनुरोध किया। महिला यात्री की सीट पर एक व्यक्ति द्वारा पेशाब किए जाने के मामले में पिछले सप्ताह डीजीसीए ने पायलट का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया था। यूनियनों ने अपने पत्र में कहा है कि शिकायतकर्ता के आरोपों की गंभीर प्रकृति को देखते हुए पायलट पर की गई कार्रवाई का मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।

Read Also  कोरोना को हरा कर अब दूसरों की जान बचा रही सिमरन

 

विमान में यात्रियों का अनुचित व्यवहार, एयर इंडिया पर 10 लाख का जुर्माना
डीजीसीए ने पेरिस से नई दिल्ली आ रहे विमान में यात्रियों के अनुचित व्यवहार की दो घटनाओं की रिपोर्ट नहीं देने की खातिर एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा मौका है, जब डीजीसीए ने एयर लाइन पर जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि यात्रियों के आपत्तिजनक व्यवहार की दोनों घटनाएं छह दिसंबर, 2022 की हैं। एक घटना में एक यात्री शराब पीकर शौचालय में धूमपान कर रहा था। दूसरी घटना में एक यात्री ने खाली सीट और कंबल पर पेशाब कर दी। यह सीट एक महिला की थी और घटना के समय वह शौचालय गई हुई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...