Google Analytics Meta Pixel उत्तर प्रदेश के यह कारोबारी गरीबों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए दान करेंगे अपनी सारी संपत्ति - Ekhabri.com

उत्तर प्रदेश के यह कारोबारी गरीबों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए दान करेंगे अपनी सारी संपत्ति

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के विख्यात कारोबारी, शिक्षाविद् व समाजसेवी डा. अरविंद गोयल ने अप्रत्याशित और चौंकाने वाला निर्णय लिया। वे सारी संपत्ति दान करेंगे। वह चाहते हैं कि इस संपत्ति का उपयोग प्रदेश के गरीबों की निश्शुल्क शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उपयोग किया जाए। फिलहाल वे सिर्फ एक कोठी ही अपने पास रखेंगे। अनुमान है कि उनकी यह संपत्ति सैकड़ों करोड़ रुपये की है। दान की प्रक्रिया डीएम मुरादाबाद के माध्यम से पूरी की जाएगी।

कारोबारी डा. अरविंद गोयल ने शाम छह बजे जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात भी की थी। हालांकि उनसे क्या बात हुई, यह नहीं बताया। गोयल ने कहा, वह चाहते हैं कि समाज में कोई भी गरीब और बेसहारा व्यक्ति शिक्षा और चिकित्सा से वंचित न रहे। वह अब अपना बचा हुआ पूरा जीवन देश और समाजसेवा को ही समर्पित करना चाहते हैं। पिछले कुछ वर्षों से वह समाजसेवा कार्यों में लगातार हाथ बंटा भी रहे हैं।

डा. अरविंद ने मुरादाबाद जिले के 38 गांव गोद ले रखे हैं। वहां के सरकारी स्कूलों में फर्नीचर और कंप्यूटर लगवाने के अलावा अन्य मदद करते हैं। इन गांवों के जरूरतमंदों की दवा की व्यवस्था वही करते हैं। उनके 150 से अधिक स्कूल देशभर में संचालित हो रहे हैं। कुछ चिकित्सालय संचालित हैं। इनसे होने वाली आय के बड़े हिस्से को समाजसेवा के कार्य में लगाते हैं। संपत्ति की पूरी सूची और इसकी कीमत का आकलन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। इसके पूरे होते ही सरकार के नाम संपत्ति कर दी जाएगी।


समाजसेवी अरविंद गोयल के दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनका कारोबार अलग है। अरविंद गोयल को मुरादाबाद के शीर्ष 10 व्यवसायियों में माना जाता है।

Read Also  26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

देश के कई शहरों में डा. अरविंद गोयल की मदद से अनाथ आश्रम, वृद्धा आश्रम के साथ ही निश्शुल्क शिक्षा केंद्र संचालित हैं। उनके काम को देखते हुए देश के चार राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े आइफा अवार्ड समारोह में भी वह तीन बार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान के साथ ही सचिन तेंदुलकर ने उनके कार्यों की सराहना की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...