Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी ( 20 MARCH-22): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की - Ekhabri.com

कही-सुनी ( 20 MARCH-22): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की

रवि भोई ( लेखक, पत्रिका समवेत सृजन के प्रबंध संपादक और स्वतंत्र पत्रकार हैं।)



खैरागढ़ में भूपेश बघेल और डॉ. रमन सिंह की परीक्षा

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद तीन विधानसभा उपचुनाव हुए और तीनों ही सीटें कांग्रेस के खाते में आईं। कांग्रेस ने दंतेवाड़ा सीट भाजपा से और मरवाही सीट जोगी कांग्रेस से छीनकर परचम लहराया। चित्रकोट विधानसभा में कब्जा बरकरार रखा। दंतेवाड़ा में सहानुभूति और मरवाही में जोगी परिवार की भावनाएं काम नहीं आईं। सत्ता की आंधी में दोनों दब गईं। खैरागढ़ सीट भी जोगी कांग्रेस के पास थी। विधायक देवव्रत सिंह के निधन से रिक्त हो गई । वैसे माना जाता है कि विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल की ही जीत होती है , लेकिन खैरागढ़ उपचुनाव बदली हुई परिस्थितियों में हो रहा है। चार राज्यों में भाजपा की सत्ता में वापसी और पांच राज्यों में कांग्रेस के सफाए से माहौल बदला-बदला नजर आ रहा है। खैरागढ़ उपचुनाव के प्रभारी भले खूबचंद पारख बनाए गए हैं , लेकिन लड़ाई का सारा दारोमदार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर निर्भर है। रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते भाजपा यहां उपचुनाव जीत चुकी है। भूपेश सरकार के पास भले बंपर बहुमत है, पर यह उपचुनाव उनकी नाक का सवाल है। माना जा रहा है कि भूपेश बघेल यह सीट जीतकर राज्य में कांग्रेस की मजबूती का संदेश देना चाहेंगे। इसके लिए वे अपने कई मंत्रियों को झोंकने से भी परहेज नहीं करेंगे। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों में सीधे मुकाबले की उम्मीद हैं और दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न भी है। दोनों ही दल उपचुनाव के परिणाम के जरिए 2023 के लिए अपना-अपना दांव खेलेंगे। इस कारण वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह दोनों ही परीक्षा में पास होने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। खैरागढ़ सीट भले जोगी कांग्रेस के पास थी , उपचुनाव में कुछ कर पाएगी, उसकी गुंजाइश दिख नहीं रही है।

भाजपा नेताओं को बुखार

कहते हैं भाजपा सांसदों के रिश्तेदारों को टिकट न देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद छत्तीसगढ़ में पार्टी के कई नेताओं को बुखार आने लगा है। कहा जा रहा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने की संभावना को देखते हुए कई नेता अपने बेटे या दूसरे रिश्तेदारों को राजनीति का ककहरा सिखाकर अपना उत्तराधिकारी बनाने की कोशिश में लगे थे। चर्चा है कि मोदी जी के दो टूक बयान से बेटे और रिश्तेदारों के लिए सपने देख रहे नेताओं को झटका लग गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक भाजपा में परिवारवाद का तना फैला ही है। लखीराम अग्रवाल के पुत्र अमर अग्रवाल, बलीराम कश्यप के पुत्र दिनेश कश्यप और केदार कश्यप, दिलीपसिंह जूदेव के बेटे और दूसरे रिश्तेदार, के अलावा डॉ. रमनसिंह के पुत्र अभिषेक सिंह राजनीति में आए और मंत्री -सांसद रहे। पार्टी के कुछ और नेताओं ने भी परिवारवाद की शाखाएं फैलाने की कोशिश की और कुछ करने की फिराक में हैं। मोदी जी ने तलवार चलाने का ऐलान किया है, अब देखते हैं आगे क्या होता है ?

विपक्ष को मना नहीं पाया सत्ता पक्ष

कहते हैं सत्ता पक्ष होली के दो दिन पहले कामकाज निपटा कर विधानसभा का बजट सत्र खत्म करने के मूड में था , लेकिन विपक्ष सहमत नहीं हुआ। इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र छोटा है। 29 -30 बैठकों की जगह 13 बैठकें ही होंगी। कहा जाता है कि बजट पास करने और कुछ विधेयकों के अलावा सरकार के पास कोई बड़ा एजेंडा नहीं है , पर पहले से ही छोटे सत्र को कम दिनों के लिए करने के लिए विपक्ष सहमत नहीं हुआ। इस कारण अब कहा जा रहा है कि निर्धारित तिथि तक ही सत्र चलेगा। हालांकि कुछ लोग अभी भी मान रहे हैं कि तय तिथि से एक-दो दिन पहले ही सत्रावसान हो सकता है, क्योंकि अधिकांश विभागों की बजट मांगों पर चर्चा हो चुकी है।

अफसर की बीबी का दंश

कुछ लोग सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। ऐसे ही एक सेवाभावी एक आईएएस अफसर की पत्नी की सेवा -सत्कार के फेर में लंबे से उत्तर गए। कहते हैं कि सेवाभावी ने अफसर की पत्नी को शॉपिंग का ऑफर दिया। मेम साहब ने मौके का फायदा उठाकर जबर्दस्त खरीदी कर सेवाभावी की पेंट ढीली कर दी। कहा जाता है कि मैडम ने तकरीबन 12 लाख की खरीदी कर डाली, जिसमें एक महंगी घड़ी भी शामिल है। अब सेवाभावी रोता-गाता फिर रहा है। चर्चा है अधिकारी महोदय जब एक जिले के कलेक्टर थे, तब भी उनकी मेमसाहब खरीदी को लेकर चर्चा में आई थी।

Read Also  राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा-आप सभी को जीवन में कई पड़ाव पार करने हैं, जीवन में कई जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है


कांग्रेस की सांसद विधायकी की दौड़ में

कांग्रेस की एक महिला सांसद अभी से विधायकी की तैयारी में लग गई है। कहते हैं महिला सांसद को यह पता है कि अगली बार उन्हें सांसदी का टिकट नहीं मिलने वाला है, इस कारण उन्होंने राजधानी से सटे एक विधानसभा क्षेत्र का दौरा शुरू कर दिया है। महिला सांसद 2023 में जिस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में लगीं हैं , वहां से दावेदारों की फेहरिस्त है। वैसे वे पहले भी विधानसभा में जाने की कोशिश कर चुकी हैं , विधायकी का नंबर नहीं लगा, लेकिन सांसदी की लाटरी लग गई। अब देखते हैं मेडम के लिए विधानसभा का रास्ता खुलता है या नहीं।

मंत्री जी ने रेत से निकाला तेल

एक कहावत है रेत से तेल निकालना। ऐसा ही कुछ राज्य के एक मंत्री जी ने कर दिखाया। कहते है मंत्री जी ने सरकारी योजना के फंड को डिपाजिट के तौर पर रखने देने के एवज में एक निजी बैंक से अच्छा ख़ासा सत्कार करवा लिया। बैंक ने भी नियम कायदों की अनदेखी कर मंत्री जी की शर्ते मान ली। चर्चा है कि अब तक जो नहीं हुआ, वह हो गया। इस कारण दूसरे बैंक वाले सिर पीटते रह गए। कहा जाता है कि सरकारी योजनाओं के फंड को डिपाजिट के तौर पर रखने के लिए बैंकों में होड़ लगी रहती है। इसके लिए निजी के सरकारी बैंक विभागों में दौड़ लगाते हैं।

एलेक्स को डेपुटेशन के लिए केंद्र से हरीझंडी

चर्चा है कि छत्तीसगढ़ कैडर के 2006 बैच के आईएएस एलेक्स पाल मेनन को उनके गृह राज्य तमिलनाडु में प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए भारत सरकार से हरी झड़ी मिल गई है। छत्तीसगढ़ सरकार से रिलीविंग का इंतजार है। कहते हैं एलेक्स चेन्नई स्थित तमिलनाडु सरकार के उपक्रम में डेपुटेशन पर जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए एलेक्स काफी दिनों से लगे हुए थे। एलेक्स फिलहाल ग्रामोद्योग विभाग के सचिव हैं , जिसके प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला हैं।

Read Also  आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *