नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने उनके सभी फैंस को चौंका दिया. सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनका परिवार सदमे में है. कहा जा रहा है कि वह कथित तौर पर अवसाद से पीड़ित थे. इसके बाद सिनेमा जगत में सेलेब्स अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं. हाल ही में अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया. उनका कहना है कि एक वक्त उनके पास खाने तक के लिए भी पैसे नहीं थे. उन्हें लगता था की वह जल्द ही मरने वाले हैं.
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि जब इंडस्ट्री में उनके पास काम और पैसे नहीं थे. उस वक्त वह डिप्रेशन (अवसाद) से पीड़ित थे. उन्होंने कह कि उन्हें ऐसा लगता था कि जैसे वह मरने वाले हैं. कथित तौर पर अवसाद से पीड़ित अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बातचीत बढ़ गई है. जिसे लेकर कई फिल्मी सितारे अपनी बात रख रहे हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में नवाज़ुद्दीन ने कहा, “मैनें हमेशा मजदूरों की तरह कड़ी मेहनत की है. मुझे नहीं लगता कि मैं उनसे बड़ा हूं. मैंने स्टार बनने का सपना नहीं देखा था. मेरा एकमात्र इरादा अगले भोजन के लिए जीवित रहने और कमाने का था. यह 10 साल तक जारी रहा.”
उन्होंने कहा, “मैंने अजीब काम किया और जब खाने के लिए पैसे नहीं थे तो भोजन के लिए अपने दोस्त के घर चला जाया करता था. मुश्किल समय था, लेकिन हम तब भी खुश थे, लेकिन हां, काम की कमी के कारण मैंने कई बार उदास महसूस किया. जब आप बड़े सपने देखते हैं तो निराशा और हताशा शुरू होती है.” उन्होंने कहा कि अगर लोग बड़ी चुनौतियों का सामना करते हैं, तो लोग निराश महसूस करेंगे.
उन्होंने कहा, “मैं अच्छा नहीं खा रहा था, इसलिए मैं कमजोर हो रहा था और मेरे बाल झड़ने लगे थे. मैं 2 किलोमीटर चलने के बाद थक जाता था. मुझे लगा जैसे मैं जल्द ही मरने वाला हूं, जिसके कारण मैं दुनिया को देखने के लिए पूरे दिन बाहर रहता था, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि मैं कितने दिनों तक जीवित रहूंगा.”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...