Google Analytics Meta Pixel दीवाना' शाहरुख खान के बॉलीवुड में 28 साल पूरे - Ekhabri.com

दीवाना’ शाहरुख खान के बॉलीवुड में 28 साल पूरे

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 28 साल पहले, आज के दिन बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म दीवाना आज रिलीज हुई थी। ऋषि कपूर और दिव्या भारती के साथ शाहरुख की यह फिल्म सुपरहिट रही थी। वहीं, इस फिल्म के साथ बॉलीवुड को मिला था एक सुपरस्टार। शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक पूरे कर लिये हैं और अपने अभिनय और व्यक्तिव्य के दम पर उन्होंने विश्व भर में अपनी खास पहचान बनाई है।

शाहरुख खान बहुत लोगों के लिए प्रेरणा हैं.. लेकिन शाहरुख खान के लिए जो एक्टर्स आइडल रहे हैं.. वो हैं Michael J Fox और Peter Sellers.. आज अभिनेता के बॉलीवुड में 28 साल पूरे होने के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास, दिलचस्प बातें लाए हैं।

1. शाहरुख ख़ान का जन्म 2 नवंबर 1965 को ताज मोहम्मद ख़ान और लतीफ़ फ़ातिमा के घर दिल्ली में हुआ था।
2. दिल्ली में पले बढ़े शाहरुख सैंट कोलंबस स्कूल में पढ़ाई के दौरान खेलों में काफ़ी रूचि लेते थे। फुटबॉल में उन्हें गहरी रूचि थी।
3. बाद में उन्होंने हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए पास किया और जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की।
4. शाहरुख़ ख़ान की पहली कमाई 50 रुपये की थी जो उन्होंने पंकज उदास के कंसर्ट के दौरान कमाया। इस कमाई के पैसे से वो ट्रेन से आगरा ताजमहल देखने गए थे।
5. शाहरुख़ से थियेटर डायरेक्टर बैरी जॉन ने एक बार अपनी एक नाटक के लिए ऑडिशन देने को कहा। इसमें उन्हें एक डायलॉग के साथ प्रमुख डांसर का किरदार मिला।
6. अजमेर शरीफ की दरगाह पर उन्हें एक फकीर ने कहा था कि अब तुम्हारे पास करोड़ो रुपए आने वाले हैं। ये भविष्यवाणी सच भी साबित हुई
7. शाहरुख का पहला टीवी सीरियल कर्नल कपूर द्वारा निर्देशित फ़ौजी (1989) था। कर्नल कपूर ने कुछ लड़कों को दौड़ा कर देखा.. केवल कुछ ही लड़के वापस लौटे जिनमें शाहरुख़ भी एक थे। शाहरुख़ उनके साथ फ़ौजी के लिए चुन लिए गए।
8. वागले की दुनिया, दूसरा केवल सरीखे सीरियल में काम करने के बाद शाहरुख़ को टीवी सीरियल सर्कस (1989-90) में रेणुका शहाने के साथ काम मिला।

9. शाहरुख का नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के साथ नजदीकी रिश्ता रहा। उनके पिता 1974 तक एनएसडी में मेस चलाते थे और तब शाहरुख़ अपने पिता के साथ वहां जाया करते।

Read Also  ऐसा क्या हैं जो किंग खान ने अपने बंगले मन्नत को प्लास्टिक से सील कर दिया

10. एक आर्मी वाले की बेटी गौरी छिब्बा के स्कूल के दौरान ही शाहरुख़ की उनसे मुलाकात हुई। एक डांस पार्टी के दौरान दोनों की आपस में बातचीत हुई और तब से शाहरुख उन्हें दिल दे बैठे। इन दोनों की शादी 25 अक्तूबर 1991 को हुई। 11. शाहरुख़ को गौरी से मुलाकात की तारीख़ 09.09.1984 याद है, ये वही तारीख़ है जब उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला था। 12. जब शाहरुख की मां अस्पताल में भर्ती थीं, उन्होंनेअपनी मां को सर्कस का एक एपिसोड दिखाने की ख़ास अनुमति ली, लेकिन वो इतनी बीमार थीं कि शाहरुख़ को पहचान तक नहीं सकीं। अप्रैल 1991 में उनकी मौत हो गई।

13. मां के निधन के दर्द के उबरने के लिए शाहरुख एक साल के लिए मुंबई आए और फ़िर कभी वापस नहीं लौटे। 14. 1991 में उन्होंने अपनी पहली फ़िल्म हेमा मालिनी ‘दिल आसना है’ साइन किया। जबकि मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली फ़िल्म 25 जून 1992 को ‘दीवाना’ आई। दीवाना के लिए शाहरुख खान ने बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी अपने नाम किया था। 15. शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 28 साल गुजार लिये हैं।

16. डर, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, ज़माना दीवाना, यस बॉस, कभी खुशी कभी गम, चेन्नई एक्सप्रेस समेत 9 फ़िल्मों में शाहरुख़ का नाम राहुल है। 17. राज नाम भी शाहरुख़ ख़ान को प्रिय रहा. राजू, डीडीएलजे, बादशाह, मोहब्बतें, रब ने बना दी जोड़ी में उनका यही नाम रहा। 18. शाहरुख़ केवल 4-5 घंटे सोते हैं.. उनका फेवरेट लाइन है कि सोना जीवन को बर्बाद करना है।

Read Also  काजोल और सूर्या को आस्कर कमेटी के लिए न्योता

19. 2005 में शाहरुख खान को पद्म श्री सम्मना मिला। यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग से डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली। 20. 2014 में फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार लिजन डी ऑनर दिया गया। 21. दिलीप कुमार के अलावा शाहरुख खान ही ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें 8 बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल चुका है। शाहरुख को अब तक नेशनल अवार्ड सम्मान नहीं मिला है

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *