कोरोना वायरस से लड़ने के लिए विद्या बालन ने हाल ही में हेल्थ वर्कर्स के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था. अब उन्होंने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाते हुए डोनेशन के लिए एक बड़ी रकम जुटाई है. विद्या बालन ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि उन्होंने जरूरतमंदों की मदद के लिए फंड इकट्ठा किए हैं. विद्या ने कहा कि उन्हें इस बात से काफी खुश हैं कि उन्होंने डॉक्टरों के लिए 2,500 से अधिक पीपीई किट और 16 लाख रुपये जुटा लिए हैं.
विद्या ने सेलेब्रिटी शाउट-आउट प्लेटफॉर्म ट्रिंग के साथ, दृश्यम फिल्म्स के मनीष मुंद्रा और फोटोग्राफर सह फिल्म निर्माता अतुल कास्बेकर के साथ मिलकर ये काम किया है.
https://w.instagram.com/balanvidya/channel/?utm_source=ig_embed
विद्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वो कह रही हैं कि उन्हें खुशी है कि वो किसी मदद कर पा रही हैं. विद्या ने वीडियो में कहा, “मैं आज सुबह अच्छी खबर के साथ जगी हूं. हम 2500 पीपीई किट तक पहुंच चुके हैं और कुछ ही घंटों में 16 लाख से अधिक रुपये एकत्र कर लिए हैं. आप में से प्रत्येक ने जो दान किया है और इसे संभव बनाया है, सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद. आप सभी को ढेर सारा आशीर्वाद. यह वास्तव में भारत की एकता और भावना है…”
वीडियो के साथ विद्या ने लिखा, “दुनिया भर से मिले सहयोग, आपके दान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं यह खबर साझा कर खुश हूं कि हमने कुछ ही घंटों में 2500 किट, 16 लाख रुपये से अधिक एकत्र कर लिए हैं. मदद के लिए आभार का एक भार. हमारे शुरुआती लक्ष्य को दोगुना करने के लिए आपकी मदद के लिए शुक्रिया.”
आपको बता दें कि इससे पहले विद्या ने खुद भी 1000 पीपीई किट्स डोनेट की थी. उन्होंने इसकी जानकारी भी इंस्टाग्राम के जरिए ही साझा की थी. अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया,”नमस्ते, यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने हेल्थकेयर वर्कर्स को पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) किट इस हैशटैग वॉर अगेनस्ट कोविड-19 में उनकी सुरक्षा के लिए मुहैया कराते हैं. मैं अपने मेडिकल स्टाफ के लिए 1000 पीपीई किट दान कर रही हूं और अन्य पीपीई किट्स दान के लिए फंड जुटाने के लिए ट्रिंग के साथ साझेदारी की है. भारत भर में हमारे डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के लिए 1000 पीपीई किट की तत्काल जरूरत हैं.”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...