Google Analytics Meta Pixel Sushant Singh Rajput Sucide: मुकेश छाबड़ा ने दर्ज कराए अपने बयान, कहा- सुशांत ने मैसेज कर कहा था आईएम नॉट वेल - Ekhabri.com

Sushant Singh Rajput Sucide: मुकेश छाबड़ा ने दर्ज कराए अपने बयान, कहा- सुशांत ने मैसेज कर कहा था आईएम नॉट वेल

बाॅलीवुड के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का पुलिस ने दर्ज किया बयान. मुकेश ने पुलिस को बताया कि 27 मई को उनके जन्मदिन के दिन सुशांत ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए मेसेज किया था. मेसेज में मुकेश ने उनसे उनका हाल-चाल जाना जिसपर सुशांत ने उन्हें लिखा था ‘I am not well’. मुकेश ने जब सुशांत से इसका कारण पूछा तो सुशांत ने रिप्लाई किया ‘मैं ठीक हूं, मैं ठीक हो जाऊंगा’.

 

यानि सुशांत ने अपनी परेशानी मुकेश से साझा करने की कोशिश की थी लेकिन सुशांत ने ये बात पूरी नहीं की. मुकेश के मुताबिक़ सुशांत बहुत टैलंटेड, इंटेलिजेंट और मेहनती अभिनेता था. उनके पास लगभग हर विषय की जानकारी थी और अभ्यास भी.

 

मुकेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ही बतौर कास्टिंग डायरेक्टर सुशांत को फ़िल्म KAI PO CHE में कास्ट किया था. उनकी दोस्ती तब से चली आ रही है. मुकेश ने उसके बाद सुशांत को फ़िल्म PK में भी कास्ट किया था. इस फ़िल्म के लिए सुशांत ने बड़ी रक़म नहीं मांगी क्योंकि ये बड़े बैनर की फ़िल्म थी और सुशांत हमेशा बड़े बैनर की फ़िल्म में काम करना चाहता था. मुकेश के इस बयान से ये साफ़ होता है कि सुशांत हमेशा से बड़े बैनर के साथ जुड़ने की ख्वाहिश रखते थे. लेकिन वैसा नहीं हो सका.


मुकेश ने पुलिस को ये भी जानकारी दी कि PK के बाद सुशांत को फ़िल्में मिलने लगी और MS Dhoni के बाद वो बड़े स्टार बन गए. सुशांत ने मुकेश को वादा किया था कि वो उनके निर्देशन की पहली फ़िल्म करेंगे चाहे वो कितना भी बड़ा स्टार क्यों ना हो. और सुशांत ने अपना वादा निभाया. सुशांत ने मुकेश की पहली फ़िल्म ‘दिल बेचारा’ में लीड रोल किया. सुशांत ने सितंबर महीने में इस फ़िल्म की डबिंग पूरी की और उसके बाद उन दोनों के बीच ज़्यादा संपर्क नहीं हो पाया.

Read Also  मिलिंद सोमन शेयर किया वो फोटोशूट, जिसने 25 साल पहले मचा दिया था देश में बवाल

 

मुकेश से जब पुलिस सुशांत के प्रोफेशमल टेंशन के बारे में पूरा तो मुकेश ने बताया कि अगर सुशांत की 5-6 फिल्में उससे छीन ली जाती और उसपर बैन लगाने जैसे कोई बात होती तो सुशांत उन्हें जरूर बताता. वहीं मुकेश ने ये भी बताया कि सुशांत अपने ड्रीम 150 प्रोजेक्ट को लेकर अपनी टीम के साथ काम कर रहा था.

 

मुकेश ने सुशांत की हिट फ़िल्म MS DHONI के बारे में भी पुलिस को बताया. मुकेश के मुताबिक़ सुशांत बिहार से था जो धोनी के राज्य के बग़ल का राज्य है, दोनों राज्य की बोली मिलती जुलती थी, फ़िल्म KAI PO CHE में उसने क्रिकेट भी खेला था. सुशांत इस रोल के लिए फ़ीट था और उसे कास्ट किया गया.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *