भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। उन्होंने टूर्नामेंट का सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ऐसा करने वाले वह पहले पुरुष भारतीय शटलर बने। खिताबी मुकाबले में उनकी भिड़ंत सिंगापुर के लोह किन येव (Loh Kean Yew) से हुई, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लोह ने 21-15 और 22-20 से मैच अपने नाम किया।
पहला गेम: सिंगापुर के शटलर ने जीता
पूर्व वर्ल्ड नंबर वन भारतीय शटलर ने पहले गेम में शानदार शुरुआत की और 9-7 की लीड बना ली। हालांकि, सिंगापुर के शटलर ने वापसी की पूरी कोशिश की और मुकाबला 11-11 से बराबरी पर ला दिया। यहां से दोनों के बीच एक-एक पॉइंट के लिए संघर्ष देखने को मिला। 12-12, 13-13 तक बड़ी-बड़ी रैली और ढेर सारे स्मैश लगे। हालांकि, यहां से किन येव ने जो बढ़त बनाई तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने पहले 16-13 और फिर 20-15 से बढ़त बनाते हुए 21-15 से गेम अपने नाम किया। यह गेम 16 मिनट तक चला।
दूसरे गेम का रोमांच, लड़कर हारे श्रीकांत
दोनों ही शटलरों के बीच दूसरे गेम में जबर्दस्त भिड़ंत देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 4-4 से बराबरी पर था, लेकिन श्रीकांत ने दो पॉइंट लेकर 6-4 से बढ़त बना ली। हालांकि, लोह ने वापसी करते हुए पहले 9-9 से स्कोर बराबर किया और फिर 12-9 की बढ़त बना ली। किदाम्बी ने लय में वापसी करते हुए 49 शॉट की रैली हुई, जिसे उन्होंने धांसू स्मैश लगाते हुए अपने नाम किया। इसके बाद 18-16 की बढ़त ली, लेकिन इसे बनाए नहीं रख सके। दोनों के बीच 20-20 पर यानी गेम पॉइंट जोरदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन लोह इस गेम को 22-20 से जीतने में कामयाब रहे। इसके साथ ही वह वर्ल्ड चैंपियन बन गए।
28 वर्षीय श्रीकांत इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने थे। इससे पहले भारत को पुरुषों के सिंगल्स वर्ग में 3 मेडल मिले थे। साल 1983 में प्रकाश पादुकोण और 2019 में बी साई प्रणीत ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था, जबकि लक्ष्य सेन को इस वर्ष ब्रॉन्ज मेडल मिला। ओवरऑल की बात करें तो पीवी सिंधु ने विश्व चैम्पियनशिप में पांच पदक (गोल्ड मेडल सहित) जीते हैं जबकि साइना नेहवाल के नाम दो पदक हैं। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी ने भी 2011 में कांस्य पदक जीता था।
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...