राज्यसभा में एक टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य जया बच्चन भड़क गईं। उन्होंने इसे खुद पर लगाया गया आक्षेप करार दिया और गुस्से में भाजपा को बुरा-भला कहते हुए बोलीं- जल्द ही उसके बुरे दिन आएंगे। माजरा एनडीपीएस (संशोधन) विधेयक पर बहस के दौरान का है।
इस चर्चा के दौरान जया बच्चन ने विपक्ष के 12 निलंबित सदस्यों का मसला उठा दिया। पीठ पर मौजूद भुवनेश्वर कलिता से कहा कि वह दिन याद कीजिए जब आप खुद सदन में सभापति के आसन के नजदीक वेल में आ जाया करते थे। इसलिए वह उन्हें (कलिता को) बोलने का मौका देने के लिए धन्यवाद नहीं देंगी। जया के इस वाक्य पर भाजपा के सदस्यों ने कड़ा एतराज जताया।
भाजपा के राकेश सिन्हा ने इसे पीठ का अपमान बताया, लेकिन जया बच्चन ने बोलना जारी रखा। कहा कि जिस समय देश कई चुनौतियों का सामना कर रहा है उस समय मसौदे में व्याप्त भाषा की एक मामूली खामी को दूर करने के लिए सदन तीन-चार घंटे का समय लगा रहा है। इस दौरान चल रही कहा-सुनी में जया ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी की गई है और पीठ उसका संज्ञान ले। पीठासीन सभापति से कहा, टिप्पणी मेरे करिअर को लेकर की गई है इसलिए टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई होनी चाहिए। सभापति इस मामले में तटस्थ रवैया अपनाएं।
जया बच्चन ने कहा, आप सदन की कार्यवाही के दौरान किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी कैसे कर सकते हैं ? शाप देती हूं, आप लोगों के बुरे दिन आएंगे। जया अपने खिलाफ जिस टिप्पणी पर बोल रही थीं, वह शोर-शराबे के बीच सुनी नहीं जा सकी। इस दौरान भाजपा और सपा के सदस्यों के बीच तीखी नोक-झोंक चल रही थी। कई सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को लेकर भी टिप्पणियां कीं। संयोग से जया बच्चन की नाराजगी सदन में उस दिन सामने आई है जिस दिन उनके बेटे अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन से प्रवर्तन निदेशालय फारेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के मामले में पूछताछ कर रहा था। सपा सदस्यों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उनके नेताओं और परिवारों को राजनीतिक कारणों से निशाना बना रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...