एक्टर आर माधवन दमदार एक्टिंग के अलावा अपने शांत और विनम्र स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं, लेकिन बीते दिन उनका ट्विटर पर अलग ही अवतार देखने को मिला। मशहूर लेखक चेतन भगत के साथ वह ट्विटर पर भिड़ गए और उनके बीच जुबानी जंग शुरू हो गई।अब ये कॉल्ड वॉर आखिर शुरू क्यों हुई, आईए जानते हैं-
दरअसल, इसकी शुरुआत नेटफ्लिक्स के ट्वीट से हुई, जिसमें कहा गया- आइए इसे सुलझाते हैं- बुक्स, मूवीज से बड़ी हैं या मूवीज, बुक्स से बड़ी हैं। इस ट्वीट पर लीड लेते हुए चेतन ने लिखा- मेरी किताबें और उन पर बनी हुई मूवी। वहीं माधवन ने लिखा कि उनके लिए किताबों से अधिक अहम मूवीज हैं।
इस पर चेतन ने सवाल किया कि क्या कभी आपने सुना है, मूवीज किताबों से बेहतर होती हैं? इस पर माधवन ने लिखा- हां, 3 इडियट्स। फिर चेतन ने लिखा कि आप 3 इडियट्स की धौंस मुझे दिखा रहे हो? गाने वालों को उपदेश मत दो, मेरी किताबें पढ़ो।
चेतन के इस तंज पर माधवन ने रिएक्ट करते हुए लिखा- अगर किताबों से इतना ज्यादा प्यार करते हो तो मेरी सीरीज में क्या कर रहे हो? इस पर चेतन ने जवाब दिया- मैं पान मसाला ब्रांड शो के मुकाबले पुलित्जर प्राइज को प्राथमिकता दूंगा।
माधवन बोले- बेस्ट सेलर्स का हिस्सा बनने से बेहतर वो 300 करोड़ क्लब का मेंबर बनेंगे। इस पर चेतन ने कहा कि मैं किसी फिल्म का फरहान कहलाने से अच्छा चेतन भगत कहलाना पसंद करूंगा। 3 इडियट्स में माधवन के किरदार का नाम फरहान था।
वहीं माधवन भी कहां चुप बैठने वाले , उन्होंने आगे कहा- मैं बस फरहान के नाम से नहीं जाना जाता हूं। मैं तनु वेड्स मनु के मनु, अलाइपेयुथे के कार्तिक और मेरा सबसे पसंदीदा, मैडी, क्योंकि मैं रहता हूं सबके दिल में। माधवन और चेतन के बीच यह ट्विटर वॉर काफी देर रात तक चलती रही। माधवन ने चेतन की किताबों की खिंचाई करते हुए यहां तक कह दिया कि अगर उन्हें किताबों से इतना ही प्यार है तो वो उनके शो में क्या कर रहे हैं।
आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स के शो डिकपल्ड (Decoupled) में माधवन और सुरवीन चावला लीड रोल्स में हैं। इस शो में चेतन भगत भी नजर आए हैं और उन्होंने अपना रियल लाइफ किरदार निभाया है।
इससे पहले की आप माधवन और चेतन की इस फाइट को लेकर सीरियस हों, बता दें कि माधवन और चेतन के बीच यह ट्विटर वार असल में इस शो की प्रमोशनल स्ट्रेटजी है, जिसके चलते दोनों ट्विटर पर एक-दूसरे की खिंचाई करते नजर आए हैं।
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...