Google Analytics Meta Pixel नक्सलियों के गढ में 15 साल से बंद स्कूलों में फिर लगेगी क्लारस - Ekhabri.com

नक्सलियों के गढ में 15 साल से बंद स्कूलों में फिर लगेगी क्लारस

छत्‍तीसगढ में नक्सलियों के गढ बीजापुर के सलवा जुडूम और नक्सलवाद के कारण 15 साल से बंद स्कूलों को ग्रामीणों की पहल पर फिर शुरू करने का प्रयास शुरू हो गया है। ग्रामीणों के साथ शिक्षक, संकुल समन्वयक और बीईओ-बीआरसी इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। हालांकि पिछले साल भी अभियान चलाकर जिले में 58 ऐसे स्कूलों को शुरू किया गया था,  जो सलवा जुडूम के दौरान बंद कर दिए गए थे। इस वर्ष बीजापुर ब्लॉक में पदमुर पंचायत के पेद्दाजोजेर से इस मुहिम की शुरुआत की जाएगी।

दरअसल पंद्रह साल पहले नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सलवा जुडूम अभियान और नक्सली हिंसा के चलते दक्षिण बस्तर के 300 से ज्यादा स्कूल बंद करा दिए थे। नक्सलियों ने दर्जनों स्कूल भवनों को ढहा दिया था। दो साल से ऐसे स्कूलों को दोबारा खोलने की कवायद की जा रही है। पिछले सत्र में ग्रामीणों ने स्कूलों के लिए खुद झोपड़ी तैयार की थी। स्थानीय शिक्षितों को ज्ञानदूत शिक्षक बनाया गया और उन्हें अध्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई। नक्सल प्रभावित गांव पेद्दाजोजेर में जुलाई में स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही है।

दरअसल, अंदरूनी इलाकों में स्कूल भवनों को माओवादियों ने इसलिए ढहा दिया था, ताकि फोर्स वहां ना रुक पाए। इसके चलते 139 स्कूल बंद पड़े थे। इन स्कूलों में भोपालपटनम क्षेत्र के नेशनल पार्क में 19, उसूर में छह और बीजापुर में पांच स्कूल समेत करीब 58 स्कूलों को शुरू किया गया था। पदमुर काकेकोरमा, गोरना, सेंड्रा, पिल्लूर और एडापल्ली में स्कूल खोलने के लिए शिक्षकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

Read Also  जशपुर में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत

बीजापुर के बीईओ मोहम्मद जाकिर खान ने बताया कि ग्रामीणों की पहल पर बंद पड़े स्कूलों को नए सिरे से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा बच्चों की संख्या का सर्वे किया जा रहा है। शुरुआती स्कूल संचालन के लिए जन सहयोग से झोपड़ी भी तैयार की जा रही है। पेद्दाजोजेर, बुरजी, पेदाकोरमा, पालनार, पूसनार और कडेनार गांव में ऐसा किया जा रहा है। जरूरत की सामग्रियां प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। बाद में पक्के भवन का निर्माण करवाया जाएगा।

सीजीबीएसई के दसवीं बोर्ड के मंगलवार को आए परिणाम में लाल आतंक के लिए देश-दुनिया में पहचाने जाने वाले सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के बच्चे शिक्षादूत बनकर उभरे हैं। सुकमा जिले के 90 और दंतेवाड़ा के 85 फीसद परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। सुकमा का प्रतिशत प्रदेश में प्रथम स्थान पर था। इससे उम्मीद की जा रही है कि लाल आतंक के इस इलाके में ज्ञान की ज्योति जलने से बड़ा बदलाव आएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *