रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
पीएम की सुरक्षा मामले में साइना नेहवाल पर टिप्पणी कर घिरे अभिनेता सिद्धार्थ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मुद्दे को लेकर शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के खिलाफ टिप्पणी कर अभिनेता सिद्धार्थ घिर गए हैं। साइना ने कहा कि हाल में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मुद्दे को लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त की थी। इस पर अभिनेता सिद्धार्थ की भद्दी टिप्पणी को देखना अच्छा नहीं था और वह अपनी बात कहने के लिए ‘बेहतर शब्दों” का इस्तेमाल कर सकते थे। ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता साइना के ट्वीट पर सिद्धार्थ की टिप्पणी की काफी आलोचना हो रही है।
भाजपा सदस्य साइना ने एक बयान में कहा, मुझे नहीं पता कि उनका क्या मतलब था। मैं अभिनेता के तौर पर उन्हें पसंद करती थी, लेकिन यह अच्छा नहीं था। वह बेहतर श्ाब्दों से खुद को बयां कर सकते थे।
इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग ने टि्वटर से कहा है कि साइना नेहवाल के खिलाफ ‘भद्दा और अनुचित” ट्वीट करने के लिए अभिनेता सिद्धार्थ के अकाउंट को ब्लाक किया जाए। इसके साथ ही, उसने महाराष्ट्र पुलिस से कहा है कि वह सिद्धार्थ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करे। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक से कहा है कि वे इस मामले की तत्काल जांच कराएं और कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए। महिला आयोग का कहना है कि अभिनेता की टिप्पणी नारी विरोधी, महिला की लज्जा को भंग करने वाली, अपमानजक और महिलाओं की गरिमा का अनादर करने वाली है।
More News:
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास
मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को
महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर
श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा
हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा
भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी
अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत
हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी