Google Analytics Meta Pixel राज्य में अब तक 68.38 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी - Ekhabri.com

राज्य में अब तक 68.38 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी

प्रदेश में लगभग 17 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान: किसानों को भुगतान के लिए 13,329.32 करोड़ रूपए जारी 

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 17 लाख 03 हजार 319 किसानों से 68 लाख 38 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का 65.12 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 32.78 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को धान खरीदी के भुगतान के लिए 13 हजार 329 करोड़ 32 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है।

30 लाख 17 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए 30 लाख 17 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा लगभग 25 लाख 51 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 12 लाख 93 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 7 लाख 27 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।

-जांजगीर-चांपा जिला खरीदी में पहले पायदान पर
जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 12 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 6 लाख 09 हजार 310 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 6,01,083 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 4 लाख 77 हजार 258 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।
जिलों में इस प्रकार है खरीदी का रिकार्ड

Read Also  राहत सामग्री के बॉक्स में दबकर 5 फिलिस्तीनियों की मौत

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,14,053 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 46,873 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 10,665 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,13,751 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,05,817 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 16,174 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 30,180 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 3,61,851 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 47,010 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 1,02,721 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,85,618 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 3,86,058 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,78,645 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।  इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 4,63,963 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,97,821 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 3,11,090 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,75,403 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,83,963 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,34,720 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 3,43,457 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,25,137 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 97,532 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 88 हजार 260 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,51,176 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,78,393 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...