Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। यदि आपने किसी को पहले कभी धन उधार दिया हुआ था, तो उसके वापस मिलने से आपके धन कोष में वृद्धि होगी व आपका मन भी प्रसन्न होगा। जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपने मन की बात को किसी से साझा करने से पहले ध्यान देना होगा। आपका कोई शत्रु ऐसा ना हो क्योंकि कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आज आपका अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंधों में मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह भी सुधरेगा। नौकरी कर रहे जातकों के सीनियर आज उनकी तारीफ करते नजर आएंगे, इसे देखकर वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कोई उपहार खरीदते समय अपनी जेब का ध्यान अवश्य रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण यदि आपको कोई मानसिकता तनाव था, तो वह भी समाप्त होगा। आज आप अपने व्यवसाय की योजनाओं को लेकर भी अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन राशि : आज के दिन आपको ऊर्जा व सक्रियता देने वाला रहेगा, इससे आपके काम करने की गति और दिनों की तुलना में और भी अधिक होगी, जिसका आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिलेंगे, इसलिए आज आपको अपनी उन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करके आगे बढ़ने का प्रयोग जारी रखना होगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स को ज्वाइन करना चाहते हैं, तो ऐसा करना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई सलाह लेनी हो, तो किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा करके ही ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक कार्य में उलझे रहेंगे, जिसके कारण आप अपने काम की ओर ध्यान नहीं देंगे और अपने से ज्यादा दूसरों के कामों की ओर अग्रसर रहेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। दूसरों की मदद उतनी करें, जितने लोग आप आपका स्वार्थ ना समझे। यदि आज आपके मन में कोई उलझन है तो आप उसे दूर करने के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनों का सहयोग और साथ दोनों प्राप्त होगा, जिससे उनकी सभी समस्याएं हल होंगी। सायंकाल का समय आज अपने कुछ पारिवारिक विषयों पर माताजी से बातचीत कर सकते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रह सकता है, क्योंकि आज आपको बाहर का खाना व तले भुने भोजन से कुछ पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको इनसे परहेज रखना बेहतर रहेगा। यदि व्यापार में भी लंबे समय से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो आज आपको उनसे मुक्ति मिलती दिख रही है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आप अपने किसी भविष्य के लिए फैसले को लेकर परेशान हो सकते हैं। यदि आज आप कहीं निवेश करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

कन्या राशि : आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी से आप जिस भी बात को करेंगे वह सुनेंगी और समझेंगी आज आप उनके लिए कोई सरप्राइस पार्टी भी प्लान कर सकते हैं। आज यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करेंगे, तो वह भविष्य में आपको बहुत तरक्की देगा, इसीलिए आज आपको उसे करना बेहतर रहेगा। यदि आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, क्योंकि इसमें आपके वाहन खराबी  हो सकता है। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको बेहतर अवसर साथ लगेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

तुला राशि : आज आप भावुकता में आकर किसी की भी छोटी मोटी बातों से आहत हो सकते हैं, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, क्योंकि आपके शत्रु आपकी इस आदत का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आज आपको धैर्य से सभी कार्य को करना होगा व उन लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देना है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको कुछ योजनाओं को लागू करना होगा, तभी आप उनसे पूरा लाभ ले सकेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को आज ऐसे लोगों से दूर रहना होगा, जो निंदा करते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उन्हें शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए भी परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने रिश्ते में आ रहे तनाव को दूर करने के लिए अपने साथी से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर हो सकेगा। आज आप अपने घर में किसी पूजा-पाठ आदि मांगलिक उत्सव का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें आप किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी करेंगे। व्यापार में आज मन मुताबिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि : आज माताजी से यदि कोई खटपट चल रही थी, तो उसमें सुधार होगा, जो लोग किसी नए वाहन को खरीदना चाहते हैं, उन्हें कुछ समय रुक ना ही बेहतर रहेगा। आज आपको किसी नए व्यवसाय को करने से पहले परिवार के सदस्यों से सहमति लेनी होगी, नहीं तो परिवार का कोई सदस्य आपकी बुरा मान सकता है। सायंकाल का समय आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, वहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज कार्य क्षेत्र में किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना ही बेहतर रहेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। आज दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है व किसी परीक्षा के परिणाम का लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी अथवा लॉटरी में निवेश करने वालों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, इसलिए दिल खोलकर निवेश करें क्योंकि भविष्य में इसका भरपूर लाभ मिलेगा। भाई बहनों से यदि कोई विरोध चल रहा था, तो आज उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी, लेकिन आपको अपने फैसले लेने में किसी से सलाह मशवरा नहीं करना है यदि आपने किया, तो आपको कोई गलत सलाह दे सकता है, इसलिए आज आप अपने फैसले में किसी को शामिल ना करें, नहीं तो बाद में उसके लिए भी आपको पछताना पड़ सकता है।

Read Also  आज का राशिफिल

कुंभ राशि : आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी व्यवसाय संबंधित समस्याओं को भी आसानी से हल कर पाएंगे यदि आपने भविष्य में पहले कभी किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आप अपने कुछ कर्ज उतारने में सफल रहेंगे और रिलेक्स महसूस करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने जूनियर से काम आसानी से निकालने का बेहतर तरीका मिलेगा, जिसके कारण आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे, लेकिन यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें फैसला आने में कुछ देरी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान भी हो सकता है।

मीन राशि : आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। यदि किसी व्यक्ति से  सलाह भी लेनी पड़े, तो अपने जीवनसाथी अथवा अपने परिवार के सदस्यों से ही ले वही आपके लिए बेहतर रहेगी। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका लाभ अवश्य मिलेगा व आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ अवरोध चल रहे थे, तो आज आपको उनसे मुक्ति मिलेगी व आपकी सभी परेशानियां हल होंगी। सायंकाल का समय आज आप अपने काम से कुछ जरूरी कार्य को करने के लिए बाहर जा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...