रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 20 जनवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर के 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के 510 पदों के लिए एक हजार 288 उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर मतदान दलों के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात किया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल के साथ मतदान सम्पन्न कराया जाना है। कोविड-19 के संकट को देखते हुए सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। इसके तहत सभी एक हजार 66 मतदान केन्द्रों में स्वास्थ्यकर्मी भी मतदान दल के साथ मौजूद रहेंगें। ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। उन्होने बताया, सभी मतदान केन्द्रों में सेनेटाइजेशन की व्यवस्था रहेगी। मतदाताओं को मतदान केन्द्र में प्रवेश के पहले एवं बाद में अपने हाथ सेनेटाइज करने होंगें। इसके लिए सभी मतदान केन्द्रों में सेनेटाइजर उपलब्ध कराया गया है। आयुक्त ने बताया, मतदान दलों को रवाना कर दिया गया है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इसे शाम 3 बजे बजे तक संपन्न कराया जाना है। जरूरत पड़ी तो मतदान केंद्रों में ही मतगणना भी होगी।
ऐसी है उम्मीदवारों की स्थिति
आम चुनाव और उपचुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 3 पदों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं जनपद सदस्य के 27 पदों के लिए 88, सरपंच के 152 पदों के लिए 455 और पंच के 330 पदों के लिए 733 उम्मीदवार इस चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निदेर्शों के मुताबिक, मतदान केन्द्रों में मोबाइल फोन, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट अथवा किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचन कार्य से सम्बंधित ऐसे अधिकारी जिन्हें मतदान केन्द्र में प्रवेश का प्राधिकार प्राप्त है, वे अधिकारी आवश्यक संचार व्यवस्था के तहत मोबाइल आदि अपने पास रख सकेंगें। इसके बावजूद वे भी किसी दशा में मतदान केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन का इस्तेमाल नही करेंगें। पीठासीन अधिकारी निर्वाचन संबंधी सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग कर सकेंगे।
मतदान के लिए यह पहचानपत्र जरूरी
निर्वाचन आयोग का मतदाता पहचान पत्र
डाकघर फोटोयुक्त पासबुक,पासपोर्ट,पैन कार्ड,आधार कार्ड,केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय की ओर से जारी फोटो युक्त सेवा पहचानपत्र,पेंशन दस्तावेज,मनरेगा जॉब कार्ड,फोटो युक्त स्वास्थ्य बीमा योजना का स्मार्ट कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचानपत्र,10वीं-12वीं परीक्षा के फोटो युक्त पहचानपत्र,कॉलेज से जारी पहचानपत्र, फोटो युक्त शस्त्र लाइसेंस,आॅनलाइन जेनरेटेड मतदाता पहचान स्लिप।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...