दुर्ग। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व ग्राम उद्योग विभाग के मंत्री गुरु रूद्र कुमार आज ग्राम मोरिद के दौरे पर थे जहां उन्होंने मूर्ति स्थापना,साहू समाज भवन एवं आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने साहू समाज को बधाई दी और कहा “एकता में बल है” आज इस बात को साहू समाज पूर्ण रूप से सिद्ध कर रहा है। इसी भांति सभी समाज एवं वर्ग को भी एकता के मूल मंत्र को अपनाना चाहिए। एकता के मूल मंत्र और सतत् विकास से ही आमजनों के बीच स्थान बनाकर भविष्य के छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि बुनियादी सुविधाएं सभी का हक है इसलिए प्रत्येक समाज से उनकी बुनियादी सुविधाओं के अनुरूप जो मांग आती है उसे पूरा करने का प्रयास शासन द्वारा किया जाता है। मोरिद,अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर पड़ता है। फिर भी इस ग्राम में शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को हमने प्राथमिकता में रखा है। गांव का विकास होता रहे और ग्रामवासियों व संगवारीओं का शासन को स्नेह प्राप्त होता रहे यही हमारी मंशा है। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित भिलाई चरोदा निगम के महापौर एवं सभापति को भी बधाई दी और उन्हें विकास के रथ को सभी के साथ मिलजुल कर सकारात्मक दिशा में बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री समावेशी विकास की विचारधारा का लाभ इस क्षेत्र को भी हमेशा से मिलता रहा है और यह विकास की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी और विकास की इस कड़ी में मौरिद ग्राम को कभी भी कोई कमी नहीं होगी। इस अवसर पर उन्होंने अनुसार अधोसंरचना राशि से भवन निर्माण, सड़क निर्माण, तलाश में सार्वजनिक पचरी और युवा खिलाड़ियों के लिए मैदान के समतलीकरण की बात भी कही।
उन्होंने आगे बताया कि 30 मार्च से ग्राम वासियों को शुद्ध जल मुहैया कराया जाएगा और मौरिद जलाशय के लिए 4 करोड़ स्वीकृत भी हो गई जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। इस अवसर पर भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, चंद्र भूषण तहसील अध्यक्ष साहू समाज, कृष्ण चंद्राकर, दीपक साहू, अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित थे।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...