भारत के लिए सुरक्षा चुनौती बने पाकिस्तानी ड्रोन के दिन गिने-चुने रह गए हैं। सीमा पर इनकी धमाचौकड़ी पूरी तरह रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल को बहुत जल्द एंटी ड्रोन गन से लैस किया जाएगा। ये स्पेशल गन ड्रोन को मार गिराने में बहुत कारगर हैं। यह जानकारी गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में बीएसएफ की ओर से क्वालिटेटिव रिक्वायरयरमेंट्स ड्राफ्ट (क्यूआरएस) भेजा गया है। इस स्पेशल गन की बाजार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विक्रेताओं और संभावित निर्माताओं से बोलियां आमंत्रित की गई हैं।
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ये हैंडहेल्ड एंटी-ड्रोन गन सीमावर्ती इलाकों में गश्त करने वाली टीमों के लिए बहुत उपयोगी होंगी, जो कभी-कभी ड्रोन उड़ते हुए देखते हैं, लेकिन अधिक कुछ नहीं कर सकते क्योंकि ये उनकी फायरिंग रेंज से बाहर होते हैं।
बीएसएफ ने एंटी-ड्रोन गन में क्या-क्या विशेषताएं चाहिए इसका उसने अपने क्यूआरएस में विस्तार से उल्लेख किया है। इस साल पंजाब के पास ड्रोन देखे जाने की 60 से अधिक सूचनाएं मिली थीं। कई मामलों के बारे में तो सूचना भी नहीं मिल पाई। पंजाब जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन का उपयोग मादक पदार्थों की तस्करी और विस्फोटक व छोटे हथियार गिराने के लिए किया जाता है।
खुफिया एजेंसियों ने सीमा पार और यहां तक कि नक्सल क्षेत्रों में भी आतंकी समूहों की ड्रोन क्षमताओं को लेकर सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले साल उन्होंने कई तरह के ड्रोन मार गिराए। कुछ ड्रोन (हेक्साकॉप्टर) अधिक भार वहन कर सकते हैं। उनका नियंत्रक सीमा पार बैठता है और नियंत्रण रेखा पार किए बिना अपना मकसद पूरा करता है। मेड इन चाइना ड्रोन तकनीक में उन्नात हैं और उनकी मेमोरी दूर से ही डिलीट हो जाती है। वे इससे कभी कोई सुराग नहीं निकाल पाते।
बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि पूरी सीमा को ड्रोन रोधी उपकरणों के तहत कवर नहीं किया जा सकता। लेकिन गश्ती दल के साथ हाथ में लिए जाने वाली एंटी-ड्रोन बंदूकें ड्रोन का पता लगाने और उसे नीचे लाने में मदद कर सकती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...