Google Analytics Meta Pixel डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता और दर्शन ने संविधान को विशिष्ट बनाया :उइके - Ekhabri.com

डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता और दर्शन ने संविधान को विशिष्ट बनाया :उइके

राज्यपाल हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के वेबिनार में हुई शामिल
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके गत दिवस हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय नया रायपुर द्वारा आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति व्याख्यान में वर्चुअल रूप से शामिल हुई। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि भारत के संविधान में समावेशी विकास के आदर्शों की परिकल्पना की गई है। साथ ही संविधान सामाजिक न्याय की अवधारणा पर भी बल दिया गया है। संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता, दर्शन और विचारधारा ने संविधान को विशिष्ट बनाया। वेबिनार को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के अनुसार, सामाजिक न्याय, एक आदर्श या न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का एक साधन है। डॉ. अंबेडकर के लिए एक न्यायपूर्ण समाज जातिविहीन समाज है जो सामाजिक न्याय के सिद्धांतों और स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के तीन घटकों के संयोजन पर आधारित है। सुश्री उइके ने कहा कि सामाजिक न्याय पर हम संवैधानिक प्रावधानों के लिए हम बाबा साहेब के बहुत ऋणी हैं। आज जब पूरा भारत प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, मैं इस महान दूरदर्शी के लिए अपना सम्मान और आभार व्यक्त करती हूं। विश्वविद्यालय ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को रेखांकित करते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें यह सम्मान दिया। उन्होंने महान भारत रत्न के आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध होने का आग्रह किया ताकि हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए एक विरासत को संजोकर रख सकें। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी वरिष्ठ संकाय सदस्य, शिक्षाविद और विद्यार्थी आॅनलाइन माध्यम से जुड़े थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...