Google Analytics Meta Pixel वृक्षारोपण के लिए अनूठा अभियान: 'एक पेड़ माँ के नाम' - Ekhabri.com

वृक्षारोपण के लिए अनूठा अभियान: ‘एक पेड़ माँ के नाम’

लेखक: नसीम अहमद खान

उप संचालक, जनसम्पर्क

 

 

छत्तीसगढ़, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है, अब ‘एक पेड़ माँ के नाम’ नामक वृक्षारोपण अभियान के लिए भी जाना जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में यह अभियान शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व का सम्मान करना है। इस अभियान के तहत हर व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

IMG 20240731 WA0052
IMG 20240731 WA0052

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस अभियान का शुभारंभ किया था। देशभर में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ और मार्च 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में इस महावृक्षारोपण अभियान के तहत 2 करोड़ 75 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिसमें वन विभाग द्वारा वन और वनेत्तर क्षेत्रों में 3 करोड़ 95 लाख 85 हजार पौधे लगाए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4 जुलाई को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत करते हुए रायपुर में अपने निवास पर दहीमन का पौधा लगाया। उन्होंने नागरिकों से अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाने का आग्रह किया। दहीमन का पौधा, जो सरगुजा क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इस अभियान के तहत लोग अपनी माँ के सम्मान में पेड़ लगाने के अलावा देवी-देवताओं के नाम पर भी पौधे लगा रहे हैं।

 

इस अभियान में फलदार, लघु वनोपज, और औषधीय प्रजाति के पौधे जैसे आम, जामुन, नीम, और आंवला लगाए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में छायादार प्रजातियां जैसे बरगद, पीपल, और गुलमोहर लगाए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, पुलिस चौकियों, और अस्पतालों में भी वृक्षारोपण किया जा रहा है।

Read Also  सड़क किनारे मिला भारतीय सेना के जवान का शव

 

वर्तमान समय में वनों की कटाई और प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

 

छत्तीसगढ़ में इस अभियान के तहत जून माह में 13 लाख और जुलाई माह में 1 करोड़ 38 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। अगस्त के अंत तक राज्य में कुल 2 करोड़ 75 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि मातृत्व का सम्मान करने का भी एक अनूठा तरीका है।

 

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस प्रकार के अभियानों से हम एक हरित और स्वच्छ भविष्य की कल्पना कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, 29 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ी सौगात, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में योगदान देने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *