Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी (30 JAN-22): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की - Ekhabri.com

कही-सुनी (30 JAN-22): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की

रवि भोई ( लेखक, पत्रिका समवेत सृजन के प्रबंध संपादक और स्वतंत्र पत्रकार हैं।)



क्या भाजपा 2003 का फार्मूला 2023 में अपनाएगी ?

माना जा रहा है कि भाजपा 2023 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए 2003 का फार्मूला लागू कर सकती है। भाजपा ने 2003 में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए संभाग स्तर पर संघ के रणनीतिकारों को तैनात किया था और राज्य स्तर पर भी संघ से जुड़े व्यक्ति को कमान सौंपी थी। बस्तर में गृह राज्यमंत्री को तैनात किया गया था। कहते हैं कि 2003 के पहले जैसा केंद्र और राज्य में वातावरण था, ठीक वैसा ही माहौल 2023 के पहले भी नजर आ रहा है। 2003 के चुनाव के पहले केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार थी और 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले भी भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार है। 2003 के चुनाव के पहले भी राज्य में भाजपा नेतृत्व को काफी कमजोर माना जा रहा था और अब भी भाजपा नेतृत्व को कमजोर माना जा रहा है और राज्य की भूपेश सरकार को घेर न पाने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। तब अजीत जोगी के खौफ के चलते भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। इस बार तो भाजपा का संख्या बल कम होने के कारण राज्यसभा की दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में जाएंगी। अब देखते हैं आगे क्या होता है , पर भाजपा के जमीनी नेता और कार्यकर्ताओं को यूपी चुनाव खत्म होने का इंतजार है। कहा जा रहा है उसके बाद भाजपा हाईकमान रणनीति में बदलाव करेगी।



निशाने पर डहरिया

छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया इन दिनों भाजपा के निशाने पर हैं। कहा जा रहा है कि डॉ. डहरिया का भाजपा के रडार में आना स्वाभाविक है, क्योंकि स्वच्छता के मामले में, फिर श्रम कल्याण को लेकर भारत सरकार से जिस तरह पुरस्कार मिले, उससे साफ़ है कि डॉ. डहरिया का कद बढ़ गया। जेनरिक दवा सेंटर और शहरी इलाकों में दाई-दीदी क्लीनिक के मार्फ़त भी डहरिया चर्चा में हैं। डॉ.डहरिया आरंग से विधायक हैं ऐसे में आरंग की घटना को लेकर भाजपा को उन्हें घेरने का मौका मिल गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पी एल पुनिया के करीबी माने जाने वाले डहरिया पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खास रह चुके हैं। कहा जाता है डहरिया तेजी से काम करने में भरोसा रखते हैं। स्वाभाविक है काम करने वाला ही निशाने पर आएगा।

Read Also  बड़ी घोषणा: सरकारी कर्मचारियों को अब मिलेगा त्वरित डिजिटल ऋण  



सुनील सोनी की “चना डिप्लोमेसी”

रायपुर के सांसद सुनील सोनी की “चना डिप्लोमेसी” आजकल चर्चा में है। रायपुर के महापौर से रायपुर लोकसभा के सांसद बने सुनील सोनी संसद की कई कमेटियों के सदस्य हैं और उन्हें महीने में कई बार दिल्ली जाना पड़ता है। प्लेन में वे कपड़ों और दूसरे सामानों से भरे बेग की जगह भुंजे और चटपटे चने से भरे बेग ले जाते हैं। चना 200 ग्राम के पैक में होता है। कहते हैं वे हर ट्रिप में औसतन 10 किलो और महीने में 25 किलो तक चने ले जाते हैं। सुनील सोनी ये चने देश भर के सांसदों को बांटते हैं। इस बहाने दक्षिण से उत्तर और पूर्व से पश्चिम के सभी दल के सांसद छत्तीसगढ़ के चने का आनंद लेते हैं और सुनील सोनी की दोस्ती भी प्रगाढ़ हो जाती है। आखिरकार लेनदेन से ही तो संबंध बनते हैं।



यूपी के स्टार प्रचारकों में फूलोदेवी

उत्तरप्रदेश के चुनाव में कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आलावा यहां से फूलोदेवी नेताम को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है। फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद के साथ छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं। यूपी में भले ट्राइबल पापुलेशन कम हो, पर महिलाओं को प्रभावित करने के मकसद से कांग्रेस हाईकमान ने फूलोदेवी को आगे किया है। यूपी चुनाव के बहाने फूलोदेवी हाईकमान की नजरों में कितनी चढ़ पाती हैं, यह तो समय बताएगा, पर कहते है नई जिम्मेदारी से वे छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेताओं की नजरों में आ गई हैं। स्वाभाविक बात भी हैं, यहां के कुछ बड़े नेता यूपी में जमीन पर लगे हैं और फूलोदेवी स्टार हो गई।

Read Also  कंगना की फिल्म इमरजेंसी को मिला सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट, 3 कट और 10 बदलाव के साथ रिलीज होगी फिल्म



रेत पर मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर

रेत के धंधे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नजरें क्यों टेढ़ी कर ली ? लोगों को समझ नहीं आ रहा है। कहते हैं रेत के धंधे से कई राजनेता और रसूखदार जुड़े हैं। इसमें कई कांग्रेस के पूर्व और वर्तमान विधायकों के नाम चर्चा में भी है। रेत सप्लाई को लेकर कई जगह विवाद की नौबत भी आ चुकी है। एक कांग्रेस विधायक के पति भी लपेटे में आ चुके हैं। चर्चा है राजधानी में रहने वाले रसूखदार बलरामपुर में रेत के कारोबार में लगे हैं, तो कवर्धा में रहने वाले जांजगीर-चांपा में। कहा जा रहा है कि वैध-अवैध तरीके से हर कोई रेत से तेल निकालने में लगे हैं, वहीँ मुनाफाखोरी भी आसमान को छूने लगी है, ऐसे में लगाम तो कसना ही था। खबर है कि नदियों से रेत निकालने के तौर-तरीके को लेकर ठेकेदार और ग्रामीणों में विवाद आम हो गया है।


क्या टीएस सिंहदेव के प्रस्ताव को बदला गया ?

चर्चा है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आईएएस गौरव द्विवेदी को स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख सचिव बनाने का प्रस्ताव किया था, लेकिन सरकार ने उनकी आईएएस पत्नी डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी को स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख सचिव बना दिया। गौरव द्विवेदी अभी वाणिज्यिक कर विभाग में प्रमुख सचिव हैं। वाणिज्यिक कर विभाग के मंत्री भी टीएस सिंहदेव हैं। कहा जाता है कि टीएस सिंहदेव और डॉ. आलोक शुक्ला के बीच तालमेल नहीं बैठ रहा था, वहीँ गौरव द्विवेदी से उनकी ट्वनिंग अच्छी बताई जाती है। वैसे डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी भी टीएस सिंहदेव के साथ वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में काम कर चुकी हैं।

Read Also  इस देश में आसमान से होती है मछलियों की बारिश



राहुल की राजनीतिक चतुराई

कहते हैं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी अब राजनीतिक चतुराई दिखाने लगे हैं। चर्चा है कि राहुल गांधी को अब किसी से गोपनीय चर्चा करनी होती है तो अनजान जगह पर चले जाते हैं। छत्तीसगढ़ के एक नेता से एकांत में गोपनीय चर्चा आजकल चर्चा में है। कहा जाता है कि राहुल गाँधी के आसपास रहने वाले लोग अपना भाव बढ़ाने के लिए सूचना लीक कर दिया करते थे, शायद उससे बचने के लिए यह तरीका अपनाया है।



यूपी में कांग्रेस की सीटों पर नजर

कहते है कांग्रेस को यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें मिलती है,उस पर छत्तीसगढ़ के लोगों को भी काफी दिलचस्पी है। छत्तीसगढ़ के कई नेता यूपी के लोगों को प्रशिक्षण देने और जीत का मन्त्र सिखाने गए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य पर्यवेक्षक हैं ही , कहा जा रहा है छत्तीसगढ़ के 60-70 लोग अभी भी यूपी चुनाव में लगे हैं। ऐसे में यूपी के चुनाव नतीजों पर यहाँ के लोगों की नजर स्वाभाविक है।



(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *