Google Analytics Meta Pixel नवापाराकलां के सरपंच-सचिव पर पंचों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप - Ekhabri.com

नवापाराकलां के सरपंच-सचिव पर पंचों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

सक्ती । जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत नवापाराकलां के सरपंच एवं सचिव पर 15 वें वित्त की राशि में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया गया है। पंचायत के मुखिया पर आरोप पंचायत के ही पंचों तथा कुछ ग्रामवासियों ने लगाया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग करते हुए बताया गया है कि किस प्रकार लगभग 6 लाख रूपए की राशि का बंदरबांट कर दिया गया है। पत्र के माध्यम से बताया गया है कि सरपंच प्रीति रामनाथ पटेल एवं सचिव राजेश कुमार पटेल के द्वारा मिली भगत कर 15 वें वित्त योजना की राशि का फर्जी बिल एवं वाउचर तैयारकर बिना काम करवाये राशि 6 लाख 4 हजार 843 रुपए का गबन कर लिया गया है। जिसमें हैण्डपंप एवं पंप मरम्मत 40 हजार रुपए शामिल है। इसी प्रकार मिली जानकारी के अनुसार 15 वें वित्त योजना की राशि स्ट्रीट लाइट का बिल 49 हजार 500 रुपए का फर्जी भुगतान किया गया है। नवधाा चौक के हुनमान मंदिर के पास पानी टंकी सबमर्शिबल पंप स्थापना का भेंगराज सिंह पटेल को 24 सौ रुपए का फर्जी भुगतान किया गया है। इसी प्रकार सरपंच एवं सचिव पर आरोप लगा है कि 15 वें वित्त योजना से नवधा के हनुमान मंदर के पास पानी टंकी मयसबमर्शिबल पंप स्थापना रामलाल को 87 हजार 400 की राशि का डीएससी से फर्जी भुगतान किया गया है। मजदूरी भुगतान में भी धांधली करने की लिखित शिकायत की गई है। उपसरपंच सहित कई पंचों एवं ग्रामवासियों ने आरोप लगाया है कि सरपंच एवं सचिव ने बिना कार्य कराये 6 लाख रुपए के फर्जी बिल एवं वाउचर बनाकर रामलाल पटेल ग्राम मरकामगोढी के दुकान से सामान क्रय करने का फर्जी बिल बनाकर शसकीय राशि का दुरुपयोग कर गबन कर लिया गया है। शिकायतकर्ताओं ने आपराधिक कार्यवाही करने की मांग की है।
कई पंचायतों में चल रहा यही खेल
जनपद पंचायत की और भी कई ऐसी पंचायते हैं जहां भ्रष्टाचार का  ऐसा खेल जोरों से चल रहा है। अधिकारी भी इस पर अंकुश लगा पाने में नाकाम नजर आ रहे हैं। कई बार तो जानकारी यहां तक मिलती है कि सरपंच सचिव अधिकारियों से सांठगांठ का दावा करते हुए नजर आते हैं। शिकायत के बाद भी ठोस कार्यवाही नहीं होना कई प्रश्नचिन्ह खड़े करता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...