Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ खराब रहने वाला है, इसलिए यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसके समाधान के लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। योग और ध्यान का सहारा लेकर भी आप उससे बाहर निकल सकते हैं। यदि आपने इसमें लापरवाही की तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों ने यदि आज अपने किसी सहयोगी से किसी प्रकार की मदद मांगी है, तो वह भी आज उनको आसानी से मिल जाएगी। आज आपके मन में कुछ ऐसे आइडिया आएंगे, जो आपके व्यापार को तरक्की देंगे, लेकिन आपको उन्हें तुरंत आगे बढ़ाना होगा व यदि आपने उन्हें किसी से साझा किया, तो वह उनका लाभ ले सकते हैं।

वृष राशि : आज का दिन आपको सावधानी से चलना होगा। यदि आपको आज किसी निर्णय को लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से लें। अपनी बुद्धि व विवेक से ही लें। यदि आज आपने किसी के बहकावे में आकर किसी निर्णय को लिया, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के आने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उससे आपका धन खर्च भी बढ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा, लेकिन आप अपने मन के समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है, इसलिए आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, क्योंकि वाहन चलाने के कारण किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आज सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज यदि परिवार के सदस्यों में कोई वाद विवाद भी उत्पन्न हो, तो आपको उसमें संयम को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह बाद में कोई भयंकर रूप ले सकता है। आज अक्समात माता के परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी और परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने व्यापार के सभी कार्यों को करने के लिए उत्साहित रहेंगे व जिनके लिए आप अपने किसी सहयोगी से मदद भी मांग सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी उस कार्य को पूरा कर पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज आपको धन के मामले में जोखिम उठाने से बचना होगा। यदि व्यापार में आज जोखिम उठाने की स्थिति भी उत्पन्न हो, तो बहुत ही सोच समझकर उठाएं, नहीं तो बाद में आपका वह धन डूब सकता है। विद्यार्थियों ने यदि आज कमजोर विषय पर पकड़ बनाकर पढ़ाई, नहीं की तो उन्हें सफलता हाथ लगेगी। छोटे व्यापारियो को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन वह अपने परिवार के दायित्वों की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे और छोटे बच्चे आज उनसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। आज आप सायंकाल के समय अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कर सकते हैं।
कन्या राशि : आज का दिन आपको भावुकता में किसी भी निर्णय को नहीं लेना है, क्योंकि यदि आपने आज अपने परिवार के किसी भी सदस्य के करियर से संबंधित निर्णय को भावुकता में लिया, तो बाद में वह उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यकत है, तो आज उन्हे अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आप अपनी संतान की शिक्षा में आ रही बाधा के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी मिल सकते हैं। आज आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों की ओर सतर्क रहना होगा, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि : आज का दिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आपको ध्यान देना होगा कि आप अपने बचत धन को समाप्त ना करें, नहीं तो बाद में आपको परेशानी हो सकती है, इसलिए आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी लगाम लगानी होगी, तभी आप अपने धन को संचय कर पाएंगे। आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा, क्योंकि उसमें उनके कुछ शत्रु भी हो सकते हैं, जो उनकी यह परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे व परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, क्योंकि आज आपको अपने परिवार के सदस्यों में तालमेल बैठाना होगा, क्योंकि आज यदि कोई कलह है, तो लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो वह फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप परेशान होंगे और आपको मानसिक तनाव भी होगा, लेकिन उसमें आपको किसी भी ऐसे सदस्य से मदद नहीं लेनी है, जो कि आपका शत्रु हो, क्योंकि वह आपको गलत ही सलाह देंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर यदि विचार विमर्श करेंगे, तो यह समस्या आसानी से हल हो जाएगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपका विश्वास और मजबूत होगा।

धनु राशि : आज जो लोग अपनी किसी चल या अचल संपत्ति को खरीदने अथवा बेचने का लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, तो उनको आज इस क्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है, लेकिन इसके लिए आपको भागदौड़ बहुत करनी होगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे व थक भी जाएंगे और थकान के कारण आज आपको सायंकाल के समय कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का सोचा है, तो वह भी आसानी से कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें आज कोई ऑफर आ सकता है, जो उनके करियर के लिए बेहतर रहेगा।

मकर राशि : आज के दिन आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग किसी बड़े पद पर अधिकारी हैं, उनके कार्यभार में आज बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन मजबूरी में उन्हें वह करने पड़ेंगे, जो लोग आजीविका के क्षेत्र में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अपने मित्रों द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको उनसे बात करते समय अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके बाकी परिवार के सदस्यों को आपकी बात बुरी लग सकती है, इसलिए आज सावधान रहें। जीवनसाथी से भी आज आप यदि किसी प्रकार की समस्या को साझा करेंगे, तो उसका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको अपने व्यवसाय में एक के बाद एक लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, जिसके कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा व आप अपने आपको भी आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत महसूस करेंगे। आज आपका अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा और आप आज दूसरों की मदद के लिए भी तुरंत हाजिर रहेंगे, जिसके कारण आप अपने कामों को भी पीछे छोड़ सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे, इसलिए आज दूसरों के मामले में ज्यादा ना पड़े।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ सकती है, जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य भी हैरान रहेंगे, लेकिन आपको अच्छे कार्य करते देख उनके मन में प्रसन्नता होगी। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं व आज अपने साथी के साथ सगाई कर सकते हैं, जिसके कारण उनके कुछ नए संबंध बनेंगे। राजनीतिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिसके कारण आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी नए व्यवसाय पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...