Google Analytics Meta Pixel आईपीएल: चार साल बाद दो नई टीमों के साथ मेगा ऑक्शन की वापसी, आज होगा 600 खिलाडिय़ों का फैसला - Ekhabri.com

आईपीएल: चार साल बाद दो नई टीमों के साथ मेगा ऑक्शन की वापसी, आज होगा 600 खिलाडिय़ों का फैसला

बेंगलुरु। आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का दिन आ चुका है। आज दोपहर 12 बजे से मेगा ऑक्शन की शुरुआत होगी। चार साल बाद मेगा ऑक्शन की वापसी हो रही है। पिछली बार मेगा ऑक्शन 2018 में हुआ था, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम दो साल का बैन झेलने के बाद लीग में वापस आई थी। 2018 में 182 स्लॉट के लिए 13 देशों के 578 खिलाडिय़ों को चुनने के लिए आठ टीमों ने बोली लगाई थी। वहीं, इस बार लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के रूप में दो नई टीमें जुड़ी हैं। इस साल आईपीएल 10 टीमों के बीच खेली जाएगी। 2018 मेगा ऑक्शन में 578 खिलाडिय़ों में से केवल 169 खिलाड़ी ही बिके थे। उनमें 113 भारतीय और 56 विदेशी खिलाड़ी थे। 2018 मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें राजस्थान ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब यह देखना होगा कि इस बार ऑक्शन में कौन सा खिलाड़ी अच्छी राशि पाता है। 10 टीमों के पास कुल मिलाकर 217 स्लॉट खाली हैं। ऑक्शन में कितने भी भारतीय खिलाड़ी बिक सकते हैं। वहीं, विदेशी खिलाडिय़ों के लिए 70 स्लॉट खाली हैं। एक फ्रेंचाइजी के पास ज्यादा से ज्यादा आठ विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। इस बार 180 से 200 खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में बिक सकते हैं।
15 देशों के 590 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए
इस बार मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाडिय़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 15 देशों के 590 खिलाडिय़ों को फाइनल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। नीलामी से ठीक एक दिन पहले अंडर-19 वल्र्ड कप में खेलने वाले 10 खिलाडिय़ों के नाम जोड़े गए। इस तरह 600 खिलाडिय़ों में से 228 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके (कैप्ड) हैं। वहीं, 345 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, यानी इन खिलाडिय़ों को अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है। सात खिलाड़ी एसोसिएट देश (नेपाल, स्कॉटलैंड जैसे देश) से हैं। यह आईपीएल का 15वां संस्करण होगा।
–दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले 48 खिलाड़ी
48 खिलाड़ी दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले हैं। इसमें 31 विदेशी और 17 भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं, 20 खिलाडिय़ों का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ (1.5 करोड़) रुपये है। 34 खिलाडिय़ों का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। बेस प्राइस का मतलब है कि इन खिलाडिय़ों पर बोली की शुरुआत इसी राशि से होगी। नीलामी में 600 खिलाडिय़ों में से 377 भारतीय और 223 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऑक्शन में भारत के बाद सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया (50) के हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...