Google Analytics Meta Pixel 25 हजार के इनामी इंस्पेक्टर की करतूत देखकर हर कोई शर्मसार - Ekhabri.com

25 हजार के इनामी इंस्पेक्टर की करतूत देखकर हर कोई शर्मसार

उत्‍तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाने के पूर्व प्रभारी निरीक्षक भीमपाल सिंह यादव को देवरिया के एसओजी टीम ने बस्ती जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर युवती के सामने शर्मनाक करतूत करने और उसका वीडियो सामने आने के बाद भटनी थाने में केस दर्ज किया गया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद डीजीपी ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। इसके बाद एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। एसपी ने बस्ती जिले के हर्रैया से गिरफ्तार होने की पुष्टि की। वहीं एएसपीलेसपाल के नेतृत्व में सलेमपुर कोतवाली के अलावा कई थानों की पुलिस व जिले की एसओजी टीम भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। उधर पुलिस ने उसके घर जनपद एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम भादौगढ़ी स्थित आवास पर भी छापामारी की।

यह है मामला

बीते मंगलवार की सुबह से वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि भटनी थाने में तत्कालीन इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठा है। साथ ही आपत्तिजनक स्थिति में आ जाता है। फरियाद लेकर आई महिलाएं अपनी बातों को उसके सामने रख रही हैं। इंस्पेक्टर उनकी बातों को सुनने के साथ ही वीडियो बना रही महिला को इशारे से बुलाता है, लेकिन महिला जाने की बजाय उसका वीडियो बनाती रहती है। ढाई मिनट के वीडियो में महिलाओं को न्याय दिलाने का इंस्पेक्टर आश्वासन देता है। इस बीच उसकी गंदी व आपत्तिजनक हरकतें जारी रहती हैं।

पहले भी निलंबित हो चुका है यह इंस्पेक्टर

भीष्मपाल सिंह यादव द्वारा किए गए शर्मनाक करतूत से पुलिस विभाग शर्मसार है। भटनी उपनगर के जलपा माई मंदिर स्थित श्रीराधा-कृष्ण की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने व दान-पेटिका व आभूषण चोरी के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप व्यापारियों ने लगया था। इससे पहले उसका तबादला सलेमपुर कोतवाली हो गया। इस बीच वह सलेमपुर कोतवाली में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद मंदिर में चोरी के मामले में इंस्पेक्टर की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगा। जिसके बाद एसपी ने उसे निलंबित कर दिया।

Read Also  आनलाइन गेम खेलने वालों को कराना होगा सत्यापन

इसी बीच भटनी थाने में युवती के सामने अश्लील हरकत करने का इंस्पेक्टर भीष्मपाल का वीडियो वायरल हो गया। मामला शासन तक पहुंचा तो इंस्पेक्टर के खिलाफ युवती की तहरीर पर भटनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद वह फरार हो गया। एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी के लिए एएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीमें लगाई गई।

निस्तारण को गांव पहुंचे एसडीएम व सीओ

वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन गंभीर हो गया। बुधवार को एसडीएम भाटापरानी सौरभ सिंह व सीओ पंचमलाल युवती के गांव पहुंचे। दोनों पक्षों को मौके बुलाया।

युवती ने बनाया वीडियो

अब युवती के बयान का भी वीडियो सामने आया है। युवती का कहना है कि उसके गांव के एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चलता है। वह थाने पर दो बार पहले भी जा चुका है। हर बार उसके पिता या मां के साथ गए। हर बार थाना प्रभारी ने अश्लील हरकत की। दो बार उसने नजरअंदाज किया, जब तीसरी बार भी यह कृत्य किया जाने लगा तो उसने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो दारोगा लगातार अश्‍लील हरकत करते दिख रहा है।

फरियाद लेकर थाने पहुंची महिलाओं के सामने अश्‍लील हरकत करने वाले भटनी थाने के इंस्पेक्टर भीष्म पाल सिंह को देवरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भटनी थाने में ही उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज था। इस बीच एसपी देवरिया की रिपोर्ट पर डीआइजी रेंज राजेश मोदक ने आरोपित इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया है। इससे पहले उसकी गिरफ्तारी पर डीआइजी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ खामोश

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *