Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज के दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके व्यापार की कोई खास डील फाइनल होगी, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का भी प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा, लेकिन आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आज समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से नई नौकरी लगने जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृष राशि :  आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। आज आपको अपने किसी कानूनी विवाद में सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय में स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो वह आगे चलकर आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको काफी उलझनों के बाद आपको समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है, जो लोग किसी नई नौकरी को करने की सोच रहे हैं, तो वह आज कर सकते हैं, क्योंकि उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपका अपने किसी पर किए विश्वास के टूटने से धोखा मिल सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। आज आपके दिमाग में अपने व्यवसाय के लिए नए-नए विचार आएंगे, लेकिन जिन्हें आपको अपने किसी पार्टनर से साझा करने से पहले अपने व्यापार में लागू करना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे। आज आप किसी क्रेविटी को पुरा करने में आप दिन बिता कर सकते हैं, जो आपको अत्यधिक प्रिय होगी। आज आपको नौकरी में भी अपने किसी सीनियर से मदद मिलने के कारण आप अपना कार्य समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे और सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपनी किसी इच्छा के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहेगा, जिसके कारण आप अपनी संतान के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आप अपने अधूरे पड़े हुए कार्यों को पूरा करने मैं पूरा दिन व्यतीत करेंगे और आप अपने पिताजी से किए हुए वादे को भी पूरा कर पाएंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा, जिसमें आपके साथी भी आपका सहयोग देंगे। रात्रि के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शादी या जन्मदिन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई नया लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, क्योंकि नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारी आज कार्य क्षेत्र में उनके कार्य में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी अपने कार्य को पूरा करके ही दम लेंगे। आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आज आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों के और भी अग्रसर होगा, जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपनी माता जी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं, जिससे आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी।

कन्या राशि : आज आपको अपने व्यवहार में संयम और सावधानी बरतनी होगी। यदि आपके आस पड़ोस में कभी कोई टकराव की नौबत आए, तो भी आपको उस पर ध्यान नहीं देना है और अपने कामों में व्यस्त रहना है। यदि आज आप किसी के कार्य में घुसे, तो उसमें आपको लोगों द्वारा खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, इसलिए आज आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा नहीं करना है व अपनी कानो सुनी बातों पर ही भरोसा करना है। आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिसके कारण परिवार में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे।

तुला राशि : आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप अपने साथ-साथ दूसरों के कामों में भी हाथ डालने की कोशिश करेंगे, जिसके बाद में आपको परेशानी होगी, क्योंकि आज आप औरों के चक्कर में अपने कुछ कामो को आगे के लिए टाल देंगे, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों ने यदि ऐसा किया, तो वह अपने लाभ के अवसरों को खो देंगे, इसलिए उन्हें सावधान रहना होग आज आपको अपने आस-पड़ोस में होने वाले वाद-विवाद से सावधान रहना होगा। यदि वह उसमें पड़े, तो वह लंबा खिंच सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर शादी विवाह आदि में शामिल हो सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी या व्यापार कर रहे लोग आज अपने व्यापार में नवीनता ला सकेंगे, तो आगे चलकर आपको इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपनी किसी संपत्ति के सौदे को लेकर यदि परेशान थे, तो आज वह सौदा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन कुछ कठिनाइयों से भरा रहेगा, क्योंकि उन्हें आज अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी, तभी वह अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान खोज पाएंगे।

धनु राशि : आज के दिन बिजनेस कर रहे लोगों को जोखिम उठाने के मामले में सावधानी बरतनी होगी। यदि वह किसी बड़े लाभ के चक्कर में जोखिम उठाएंगे, तो उनको नुकसान अवश्य होगा, इसलिए आज उनको सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी कर रहे जातकों ने यदि कहीं और अप्लाई किया था, तो आज कोई नया ऑफर उनके आसपास ही है, लेकिन उन्हें उसे पहचानकर अपने हाथ में लेना होगा, तभी वह उससे लाभ उठा पाएंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज विवाह योग्य जातकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनके लिए विवाह के कुछ उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं। आज उनको उससे अत्यधिक लाभ होगा। आज आपको अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जैसे उनको विदेश से शिक्षा ग्रहण कराना आदि। आज एक से अधिक कार्य आपके हाथ में आने से आपकी व्याग्रता बढ़ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप जितने कार्य करें उनकी ओर सावधान रहें। आज आप अपने रोजमर्रा के कार्य को भी पूरा करने के लिए उत्सुक रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लम्बे समय से लंबित था, तो आज वह पूरा हो सकता है, जिसमें फैसला भी आपके पक्ष में आ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यों को ध्यान पूर्वक करना होगा, क्योंकि यदि आज उन्होंने जल्दबाजी में किसी भी कार्य को किया, तो उनसे कोई भूल हो सकती है, जिसके कारण उनका कार्य खराब हो सकता है और उन्हें अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकते हैं, जिनसे बचने के लिए आपको सावधानी बरतनी होगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन सुखद रहेगा। आपको अपने भविष्य में पहले कभी लिए गए किसी निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है, जिसके लिए आप अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करेंगे। आज आप अपनी समस्या को लेकर अपने भाइयों से भी मदद मांग सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज व्यापार कर रहे लोगों को जोखिम उठाने से बचना बेहतर रहेगा या उन्हें अपने व्यवहार की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी वह किसी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन उसमें आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर मदद करना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको अपनी आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके काफी कुछ पा सकते हैं, लेकिन यदि ऐसा नहीं किया, तो आपका वह धन डूब सकता है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026। भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग योग आज वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण का प्रतीक बन चुका है। ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त यह अमूल्य विरासत अब आधुनिक जीवनशैली में भी उतनी ही प्रासंगिक...

बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता और रेस्क्यू अभियान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के लिए चला विशेष अभियान, कई बच्चों का रेस्क्यू   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून 2026 तक...

अपनी बेटी राहा को लेकर आलिया ने कही बड़ी बात, यह स्टेज के लिए बनी है

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
आलिया और रणबीर अपने करियर के साथ साथ पैरेंटिंग को लेकर भी बेहद संजीता नजर आते हैं। आलिया और रणबीर कपूर ने हाल ही में मीडिया के सामने अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में खुलकर बात की। आलिया ने...

बच्चों के हित में रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों का हुआ सम्मान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के हितों पर उत्कृष्ट पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित ‘मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड’ समारोह में प्रदेश के 9 पत्रकारों और 2 फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया।...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

नए सत्र में बड़ा बदलाव, अब समय पर होंगी कॉलेज परीक्षाएं

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 18 जून 2026, उच्च शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी, समय पर होंगी परीक्षाएं प्रदेश में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और अनुशासित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर...