ओपीडी, आईपीडी, लैब जांच और फिजियोथेरेपी की निःशुल्क सुविधा मिल रही
रायपुर। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ”माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक अनुरक्षण एवं कल्याण अधिनियम, 2007” को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों में ”राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य परिचर्या कार्यक्रम‘‘ शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत 60 वर्ष और इससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क ओपीडी, आईपीडी, लैब जांच, मोतियाबिंद जांच और फिजियोथेरेपी की सुविधा प्रदान की जा रही है। शासकीय अस्पतालों में पंजीयन काउन्टर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए आमजनों की लाइन से अलग लाइन की व्यवस्था है, जहां उनके लिए अलग से पीले रंग का पंजीयन कार्ड बनाया जाता है। प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों में वृद्धजनों के लिए पृथक ओपीडी की व्यवस्था की गयी है। राज्य के सभी महाविद्यालयों, जिला अस्पतालों, एवं चिन्हाकित सिविल अस्पतालों में मोतियाबिंद की जाँच व ऑपरेशन निःशुल्क किए जाते हैं। ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे बुजुर्गों को फिटनेस गाइड बुकलेट के साथ आवश्यकतानुसार निःशुल्क वॉकर और वॉकिंग स्टिक भी दिए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य परिचर्या कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में अप्रैल-2021 से जनवरी-2022 तक सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 11 लाख 22 हजार 21 वयोवृद्धों का उपचार किया गया है। इस दौरान 57 हजार 283 बुजुर्गों को आईपीडी इलाज भी उपलब्ध कराया गया है। इस साल अब तक चार लाख 28 हजार 124 वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क लैब जांच और 62 हजार 389 को फिजियोथेरेपी की सुविधा भी प्रदान की गई है। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के पांच लाख 75 हजार 183 लोगों के लिए विशेष पीला कार्ड/फिटनेस गाइड बुकलेट जारी किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत 23 हजार 975 वयोवृद्धों के घर पहुंचकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ/सलाह प्रदान की गई है। विगत 1 अक्टूबर को प्रदेश भर के स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित विश्व वयोवृद्ध दिवस कार्यक्रम में वृद्धजनों को 6796 वॉकर एवं वॉकिंग स्टिक निःशुल्क प्रदान किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...