Google Analytics Meta Pixel तिरंगा की थीम पर सजे देवाधिदेव शिव - Ekhabri.com

तिरंगा की थीम पर सजे देवाधिदेव शिव

मंदिरों में भक्तों के बदले पंडितों ने किया अभिषेक

भक्तों ने किया दूर से दर्शन

सावन के पहले सोमवार को शिव जी की अराधना करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। कोविड के चलते मंदिरों ने शासन के सभी नियमों व सोशल डिस्टेंस का पालन किया। यही कारण है कि शहर के अधिकांश मंदिरों में भक्तों को दूर से शिव जी के दर्शन करने मात्र की अनुमती मिली। अभिषेक करने की इच्छा रखने वाले भक्तों के लिए पंडितों ने संकल्प लेकर अभिषेक किया। मंदिरों में शिव जी का फूलों और बेलपत्ती से विशेष श्रृंगार किया गया, तो कहीं तिरंगे की थीम पर भोले भंडारी को सजा कर भगवान के देशवासियों के साथ होने का अहसास कराया।


सुबह से ही राजधानी के सभी शिवालयों में भक्तों ने महादेव के दर्शन किए। इन सब के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कड़ाई के साथ किया गया। मंदिरों के बाहर सेनेटाइजर और थरमल मशीन की व्यवस्था थी। हर आना-जाने वाले भक्तों की पहले थरमल चैकिंग की गई उसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। मंदिर प्रांगण में गोले तैयार कर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। छोटे बड़े सभी मंदिरों में नियम के साथ भक्तों को दर्शन करने का मौका मिला। महादेवघाट स्थित हठकेश्वर महादेव, बूढ़ातालाब स्थित बुढेÞश्वर मंदिर, मठपारा स्थित नरहरेश्वर मंदिर, नहरपारा स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्त दर्शन करने पहुंचे।


कुछ ऐसा ही नजारा राजधानी के बुढ़ेश्वर मंदिर में भी देखने को मिला। पुजारी महेश पांडे ने बताया कि भक्तों ने नियमों का बड़े ही अच्छे तरह से पालन किया। यहां भी संकल्प के द्वारा जल, दूध,घी, मधु, आदी से अभिषेक पंडितों द्वारा किया गया। 21 सौ रुपए के संकल्प के साथ विधि विधान के साथ अभिषेक किया गया। भक्तों को सिर्फ दूर से दर्शन करने की अनुमति दी गई थी। दिनभर भक्तों का आना जाना लगा रहा। मंदिर के सेवकों द्वारा नियमों के अनुसार लोगों को डिस्टेंस में रखते हुए दर्शन करने की अनुमती दी गई।

Read Also  भोलेनाथ की शरण में महबूबा, शिवलिंग पर जल चढ़ाया

तिरंगी के रंग में सजे हठकेश्वर नाथ
महादेवघाट स्थित हठकेश्वर नाथ मंदिर में मुख्यद्वार के गेट पर ताला लगा दिया गया था। भक्तों के आना के लिए छोटा गेट खोला गया था। गेट में सभी की थरमल चैकिंग हुई और उसके बाद अंदर प्रवेश दिया। पंडित सुरेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि शासन के नियमों का सही तरह से पालन हो सके इसके लिए छोटे गेट से एंट्री दी गई। देश कोरोना से लड़ रहा है और शिवजी भक्तों के साथ है, इसी मनशा के साथ आज पहले दिन भगवान का तिरंगा के रंगों के अनुरूप शृंगार किया गया। संतरा, हरे और सफेद रंग के फूलों और बेलपत्ती से भगवान को सजाया गया था। साथ ही तिरंगे की थीम पर तैयार पगड़ी भ लगाई गई। गर्भग्रह से 25 फीट की दूरी से भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। 300 रुपए का संकल्प कर इच्छुक भक्तों के लिए पंडितों द्वारा लघु अभिषेक भी कराने की व्यवस्था की गई थी। भक्त का नाम उसका गोत्र और मंत्रों के साथ दिनभर पंडितों द्वारा अभिषेक किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *