देश में पहली बार रायपुर के आउटडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय सुपरक्रास प्रतियोगिता तथा फ्री स्टाईल मोटोक्रास का आयोजन
रायपुर। राज्य के मुखिया का नया रूप लोगो को देखने मिला। जब उन्होंने बिना किसी झिजक के बाइक का हैंडल थम अक्सीलेटर बढ़ाया और उसकी सवारी की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी के आउटडोर स्टेडियम में 5 मार्च से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सुपरक्रास प्रतियोगिता 2022 एवं फ्री स्टाइल मोटोक्रास प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इससे पहले उन्होंने स्टेडियम में स्वयं बाईक चलाते हुए प्रवेश कर मंच तक पहुंचे और सभी बाईकर्स तथा खेल प्रेमी दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बाईक राईडर्स के साहसिक और हैरत अंगेज प्रदर्शन से दर्शक रोमांचित हो उठे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुपरक्रास प्रतियोगिता 2022 एवं फ्री स्टाईल मोटोक्रास का आयोजन रायपुर में किया गया, जो देश में पहली बार किसी आउटडोर स्टेडियम में फ्लड लाईट में आयोजित हो रहा है। यह हमारे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। राज्य गठन के पश्चात् से ही छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्टस् द्वारा वर्ष 2003 से अब तक विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की रैली का सफल आयोजन किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाईकर्स द्वारा फ्री स्टाइल मोटोक्रास का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस प्रतियोगिता के विभिन्न रेस में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों के लिए भी विशेष श्रेणी रखी गई है, जिसमें केवल छत्तीसगढ़ के बाईकर को अवसर मिला है। इस प्रतियोगिता में कुल 08 वर्गों में रेस आयोजित है। इन रेसिंग प्रतियोगिता के मध्य फ्री स्टाइल मोटो कास का प्रदर्शन विदेशी बाईकर के द्वारा किया गया, जो आप सब में रोमांच भर दिया। उबड़-खाबड़ रास्तों पर विदेशी एवं महंगी बाईको से राईडरों द्वारा छत्तीसगढ़ में अपने जौहर का प्रदर्शन किया है, जो सराहनीय है। मैं स्वयं बाईक राईडिंग का शैकिन रहा हूँ और आज भी आवश्यकता पड़ने पर बाईक से घूमना पसंद करता हूँ। उन्होंने छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में साहसिक आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, सांसद छाया वर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कुलदीप जुनेजा और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहरों में किए गए तीन माह के तुलनात्मक अध्ययन में...
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...