Google Analytics Meta Pixel विधानसभा सत्र के बाद छत्तीसगढ़ का सघन दौरा करेंगे मुख्यमंत्री बघेल - Ekhabri.com

विधानसभा सत्र के बाद छत्तीसगढ़ का सघन दौरा करेंगे मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर। विधानसभा का बजट सत्र पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा करेंगे। इस दौरान वे सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में रात्रि-विश्राम करेंगे तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे आम-लोगों, जनप्रतिनिधियों, समाज-सेवियों, व्यापारियों, महिला समूहों, कर्मचारी संगठनों, श्रमिक संगठनों से सीधे बातचीत करके शासन के कामकाज का फीडबैक लेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू हुआ है जो 25 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यापक स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अपने इस दौरे के दौरान श्री बघेल विशेष रूप से गौठानों में चल रही गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। वे सुराजी गांव योजना के अंतर्गत नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मिलेट मिशन, श्री धन्वंतरी जैनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना, वन अधिकार कानून, वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण, छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, जल-जीवन मिशन आदि योजनाओं, कार्यक्रमों तथा अभियानों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूलों का भी निरीक्षण करेंगे तथा छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से चर्चा करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...