Google Analytics Meta Pixel कैंसर पीड़ित गरीब महिला को साँसद स्वेच्छानुदान राशि जारी,जि.पं. सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने प्रदान किया चेक - Ekhabri.com

कैंसर पीड़ित गरीब महिला को साँसद स्वेच्छानुदान राशि जारी,जि.पं. सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने प्रदान किया चेक

बालोद । बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम ईरागुड़ा निवासी रुखमन साहू की धर्मपत्नी इंद्रा साहू को आज कैंसर की दवाईयों के लिए सहयोग राशि प्रदान की गई। आइसक्रीम बेचकर जीवन यापन करने वाले रुखमन साहू की पत्नी को गरीबी और मुफलिसी के बाद कैंसर की बीमारी ने ऐसा गहरा जख्म दिया है कि उनके घाव ही नहीं भर रहे। रुखमन साहू ने बताया कि उनकी पत्नी के ईलाज के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपए का खर्च होता है लेकिन दवाइयों का खर्च उठाने में कठिनाई होने के कारण उन्होंने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता पुष्पेंद्र चंद्राकर को अपनी व्यथा सुनाई। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने तत्काल अपनी ओर से एक माह के दवाई के खर्च का प्रबंध किया तथा कांकेर लोकसभा के साँसद मोहन मंडावी को इनकी समस्याओं से अवगत कराकर स्वेच्छानुदान राशि जारी करने की माँग की।

सांसद ने गंभीरता से इसे संज्ञान में लेकर 5000 रुपए की स्वेच्छानुदान राशि जारी की जिसके चेक को जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने ईरागुड़ा पहुँचकर चेक के माध्यम से राशि प्रदान की। रुखमन साहू एवं उनके परिवार ने साँसद मोहन मंडावी व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर का इस सहयोग राशि के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष ठाकुरराम चंद्राकर, साँसद प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल महामंत्री थानसिंह मंडावी, ईरागुड़ा के सरपँच योगेश चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान   Bilaspur News के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *