Google Analytics Meta Pixel सुशांत सुसाइड केस - वकील से कहा- देखो इसमें क्या गुंजाइश बनती है - Ekhabri.com

सुशांत सुसाइड केस – वकील से कहा- देखो इसमें क्या गुंजाइश बनती है

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके फैन्स लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। भाजपा सांसद रूपा गांगुली और अभिनेता शेखर सुमन भी इस बारे में आवाज उठा चुके हैं। अब इस मामले में भाजपा से राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने दखल दिया है। उन्होंने वकील ईशकरण भंडारी से कहा है कि देखो, इस मामले में क्या सीबीआई जांच की गुंजाइश बनती है।

स्वामी ने एडवोकेट, इकोनॉमिस्ट और पॉलिटिकल एनालिस्ट ईशकरण सिंह भंडारी को मामले में तथ्यों की जांच करने को कहा है ताकि वे यह समझ सकें कि केस सीबीआई जांच के लायक है या नहीं।

फिलहाल संविधान की धाराएं खंगाल रहे ईशकरण

स्वामी की मानें तो ईशकरण फिलहाल यह देख रहे हैं कि इस मामले में संविधान की कौन-सी धाराएं लागू होती हैं। उन्होंने लिखा है- फिलहाल ईशकरण यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इस मामले में आर्टिकल 21 के साथ-साथ आईपीसी के सेक्शन 306 या 308 लागू होते हैं। या तो पुलिस के वर्जन को स्वीकार कर लिया जाए, जिसके मुताबिक यह एक आत्महत्या थी, या फिर एक्टर को ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया?

जब एक फैन ने स्वामी से पूछा कि केस में सेक्शन 302 का एंगल क्यों नहीं देखा जा रहा? तो स्वामी ने रिप्लाई में लिखा कि ट्रायल के दौरान यह 302 में बदल जाएगा। स्वामी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है- इसकी शुरुआत आत्महत्या मानकर की जाएगी और सीबीआई जांच में सबूत सामने आने के बाद चार्ज शीट में यह मर्डर का चार्ज बन जाएगा।

रूपा गांगुली ने ईशकरण का शुक्रिया अदा किया

Read Also  छत्तीसगढ़ में CBI की इंट्री...राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

सुशांत मामले में दखल देने के लिए रूपा गांगुली ने ईशकरण का शुक्रिया अदा किया है। शुक्रवार को उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा- शुक्रिया सर। आपके जैसे इकोनॉमिस्ट और सीनियर पॉलिटिशियन द्वारा किया गया दखल सत्य की खोज की दिशा में आशा और साहस लाएगा।

भंडारी ने रूपा को जवाब देते हुए लिखा है- शुक्रिया रूपा। आप मजबूती के साथ सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रही हैं। मैं सच पता करने और अगला कदम उठाने के लिए सभी कागजात और सबूत खंगाल रहा हूं।

इसके साथ ही ईशकरण ने सोशल मीडिया यूजर्स से भी केस से जुड़ी जानकारी उन्हें मेल करने को कहा है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि सिर्फ सही जानकारी ही भेजी जाए, ताकि मामले को जल्दी से जल्दी समझा जा सके।

अब तक 34 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं

14 जून को सुशांत मुंबई स्थित अपने घर में सीलिंग फैन से लटके पाए गए थे। पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो चुका है कि अभिनेता की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से ही हुई थी। हालांकि, अभी तक सुसाइड के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मुंबई पुलिस पहले दिन से ही लगातार मामले की जांच कर रही है। अब तक 34 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें सुशांत का घरेलू स्टाफ, मैनेजर, पीआर टीम, एक्स मैनेजर, दोस्त, गर्लफ्रेंड, को-स्टार और परिवार के सदस्य शामिल हैं।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से पूछताछ जारी

यशराज फिल्म्स के कुछ पूर्व अधिकारी और कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। कुछ और अधिकारियों से पूछताछ होगी। शानू को भी दोबारा पुलिस स्टेशन बुलाया जा सकता है।

Read Also  बिग बास वीकैंड में नहीं होंगे सलमान! 2 स्टाफ सदस्य कोरोना पॉजिटिव

फिल्मों में सुशांत को रणवीर सिंह से रिप्लेस करने के दावों पर सोमवार को फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से 3 घंटे पूछताछ हुई। सूत्रों की मानें तो इसमें उनसे 30 सवाल पूछे गए थे। भंसाली ने कहा कि सुशांत को उन्होंने रिप्लेस नहीं किया था, बल्कि वे खुद फिल्में छोड़कर गए थे।

फिल्ममेकर शेखर कपूर अपना स्टेटमेंट पुलिस को मेल कर चुके हैं। कंगना रनोट को भी बयान दर्ज कराने बुलाया जा सकता है। कंगना ने जहां खुलकर आरोप लगाया है कि सुशांत को बॉलीवुड का नेपोटिज्म ले डूबा तो वहीं, शेखर कपूर ने भी ऐसे ही संकेत दिए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *