Google Analytics Meta Pixel नहीं तोड़ा जाएगा प्राचीन हनुमान मंदिर, पीडब्लूडी को बदलना पड़ा फरमान - Ekhabri.com

नहीं तोड़ा जाएगा प्राचीन हनुमान मंदिर, पीडब्लूडी को बदलना पड़ा फरमान

सड़क चौड़ीकरण में अनियमितता को लेकर भाजपा ने जताया आक्रोश
दुर्ग- जीई रोड के सड़क चौड़ीकरण में अनियमितता, भेदभाव और कार्य में विलंब से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नया बस स्टैण्ड स्थित हनुमान मंदिर के पास धरना देकर आक्रोश जताया। भाजपाईयों ने धरना में स्पष्ट कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग अपने कार्य व्यवस्था में सुधार लाकर कार्य को जल्द पूर्ण करवाए नहीं तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरना उपरांत भाजपा नेताओं ने पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। मांगो पर कार्यपालन अभियंता श्री श्रीवास द्वारा भाजपाईयों को आश्वस्त करवाया गया है कि नया बस स्टैण्ड का हनुमान मंदिर नहीं तोड़ा जाएगा। वहीं लोगों को धूल के गुब्बार से राहत दिलाने नवरात्रि के पूर्व सड़को का डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लेन की बात कही गई है। इसके पहले धरना को संबोधित करते हुए जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर ने कहा कि नेहरू नगर चौक से पुलगांव चौक तक लगभग 67 करोड़ की लागत से सड़क चौडीकरण कार्य चल रहा है। जिसकी कार्य अवधि जनवरी 2022 थी, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है बल्कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती की जा रही है। इस मार्ग के डामरीकरण में पुरानी जर्जर सड़क को उखाड़ कर डामरीकरण नहीं किया जा रहा है। सड़क की गुणवक्ता का स्तर खराब हो रहा है। वायशेप ओवर ब्रिज के नीचे से लेकर कचहरी तक पुरे मार्ग में धूल के गुबार उड़ रहे है। जिससे आम जनता बेहद परेशान है। इसी प्रकार सड़क की चौडाई में भी मापदंड का पालन नहीं किया गया है। सड़क डिवायडर के एक तरफ मालवीय नगर चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर को दूसरी तरफ शिफ्ट कर दिया गया है तो वहीं बस स्टैण्ड के सामने स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को बाधक मान कर हटाने की तैयारी की जा रही है। जबकी दूसरी तरफ प्रार्थना स्थल चर्च को बचाने चर्च की दीवार से बस स्टैण्ड गेट तक टेढा-मेढा घुमावदार नाली पुलिया बनाकर सड़क की चौडाई कम कर दी गई है और यही पर स्थित छोटे हनुमान मंदिर को बुलडोजर से तोड़ भी दिया गया।श्री चंद्राकर ने कहा कि उक्त विषय पर पूर्व में भाजपा व अन्य हिन्दुवादी संगठनों ने लगातार आपत्ति दर्ज कराई है, फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। इसके अलावा गंजमंडी के सामने मुख्य मार्ग में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को हटाने की तैयारी है। इस प्रकार सड़क चौडीकरण मे भेदभाव करते हुए बस स्टैण्ड में मार्ग के दूसरी तरफ चौडाई को डिवाईडर से दोनो ओर बराबर नहीं करते हुऐ सर्वाधिक दबाव वाले मुख्य मार्ग से बस स्टैण्ड जिलाअस्पताल से कचहरी चौक की चौड़ाई दोनों ओर समान नहीं है और केवल मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही है। पुलगांव चौक से अंजोरा चौक तक लगभग 90 करोड़ से बन रही सड़क चौड़ीकरण भी गुणवत्ताहीन बनाई जा रही है। रास्ते भर लोग धूल से परेशान हो रहे हैं और लोग सड़क के गड्ढे में गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *