Google Analytics Meta Pixel औचक निरीक्षण में पहुंची कोरबा कलेक्टर ने बरपाली तहसीलदार-आरआई सहित 5 लापरवाह पटवारियों को थमाया नोटिस - Ekhabri.com

औचक निरीक्षण में पहुंची कोरबा कलेक्टर ने बरपाली तहसीलदार-आरआई सहित 5 लापरवाह पटवारियों को थमाया नोटिस

कोरबा । जनचौपाल में मिल रही शिकायतों को संज्ञान लेते हुए कलेक्टर रानू साहू ने बुधवार को तहसील कार्यालय बरपाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती साहू ने फौती नामांतरण के प्रकरण के निराकरण में नियमानुसार पूरी सुनवाई नहीं करने और निराकरण के दौरान पूर्ण राजस्व प्रक्रिया का पालन नहीं कर आदेशार्थ प्रस्तुत करने के लिए एसडीएम कोरबा को बरपाली तहसीलदार आराधना प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कहा कि बरपाली तहसीलदार आराधना प्रधान को न तो राजस्व प्रकरणों के पूरी प्रक्रियाओं का ज्ञान है न ही राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के प्रति वे संवेदनशील हैं। कलेक्टर ने आरआई प्रतिवेदन के लिए लंबे समय से लंबित सीमांकन के प्रकरण के लिए राजस्व निरीक्षक करुणा मैत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरआई और पटवारी प्रतिवेदन के लिए लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। साथ ही प्रकरणों का हल्का वार अवलोकन भी किया। इसी प्रकार नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि राजस्व प्रकरण निराकरण के लिए लंबे समय से तथा 10 से अधिक पेशी से पटवारी प्रतिवेदन के लिए लंबित होने के कारण 5 पटवारियों ममता सिंह, मंजूलता, सूरज कुमार, देवेंद्र तंवर और इशरत परवीन को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती साहू ने जन चौपाल में आए प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण करने तथा अलग से रजिस्टर में जानकारी संधारित करने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय दौरे के दौरान निरीक्षण के लिए तहसील बरपाली पहुंचीं कलेक्टर को आवेदक रामदास वैष्णव ने बताया कि तहसीलदार द्वारा दिनांक 2 जुलाई 2021 को मेरे भूमि स्वामी हक की भूमि का खसरा नं. 144/32 एवं 694/20 का कुल रकबा 0.083हें.को जांच एवं सीमांकन करने हेतु अपने अधिनस्थ कर्मचारी राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी नं.6 सूरज कुमार को निर्माण कार्य स्थगित करते हुए आदेशित किया गया एवं मुझे दो बार नोटिस भी दिया गया लेकिन तहसीलदार बरपाली एवं उनके अधिनस्थ कर्मचारियों के द्वारा आज तक उपरोक्त आदेश का पालन नहीं किया गया जो संदेह को जन्म देता है एवं न्यायालय में चल रहे प्रकरण को बिना निर्णय किए खारिज किया जा रहा है। अनुरोध किया गया है कि प्रकरण को जांच कराने की कृपा करें।
एक अन्य शिकायत में बरपाली निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप महतो ने कलेक्टर को अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत बरपाली द्वारा लिखित एवं अन्य के द्वारा भी शिकायत की गई है कि पंचायत क्षेत्र में बाहरी लोगों के द्वारा आकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। तहसीलदार के द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने से इनके हौसले बढ़े हुए हैं। प्रदीप महतो ने इनका तबादला कर दूसरे अधिकारी की पदस्थापना की मांग रखी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज कार्यों की समीक्षा, तेजी के निर्देश

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *