यूक्रेन पर रूसी हमलों की रफ्तार करीब पांच हफ्ते बीतने के बावजूद कम नहीं हुई है। राजधानी कीव के बाहरी इलाकों, चार्निहीव, खार्कीव, मारीपोल आदि पर रूसी हमले जारी रहे। तुर्की में हुई दोनों देशों की वार्ता में रूस ने कीव और चार्निहीव पर हमले कम करने का आश्वासन दिया था। लेकिन चार्निहीव के मेयर व्लादिस्लाव एस्ट्रोशेंको ने कहा कि बीते 24 घंटों में उनके शहर पर रूसी हमले बढ़ गए हैं। यही स्थिति कीव के बाहरी इलाकों में है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि सेटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि रूसी सेना कीव के बाहरी इलाकों से हट नहीं रही है बल्कि वहां पर सैन्य टुकड़ियों की अदला-बदली और उन्हें नए ठिकानों पर तैनात कर रही है।
तुर्की में रूसी प्रतिनिधिमंडल ने आपसी विश्वास बढ़ाने के लिए कीव और चार्निहीव पर हमले कम करने का आश्वासन दिया था। यूक्रेन के प्रमुख शहर चार्निहीव पर रूसी सेना ने बीते चार हफ्तों में भीषण हमले किए हैं। इसके चलते वहां पर भारी बर्बादी हुई है। यहां से बड़ी संख्या में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का पलायन हुआ है। बावजूद इसके एक लाख से ज्यादा लोग वहां पर फंसे हुए हैं। शहर में अब बमुश्किल एक सप्ताह के लिए खाद्यान्न् और दवाओं का भंडार बचा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस की राजधानी कीव और चार्निहीव पर हमलों को कम करने की घोषणा पर विश्वास करने की कोई वजह नहीं है। दोनों श्ाहरों पर रूस के भीषण हमले जारी हैं। इन हमलों से वहां से रहने वाले नागरिकों की समस्याएं बढ़ रही हैं।
मारीपोल के बाद सबसे ज्यादा बर्बादी झेलने वाला चार्निहीव दूसरा बड़ा शहर है। खार्कीव के भी कमोबेश चार्निहीव जैसे ही हालात हैं। रूसी सीमा से महज 50 किलोमीटर दूर स्थित यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्कीव पर रूसी सेना 24 फरवरी के बाद से लगातार हमलावर है लेकिन उस पर कब्जा कर पाने में सफल नहीं हो पाई है। बीते एक हफ्ते से राजधानी कीव के बाहरी इलाके में रूस और यूक्रेन की सेनाओं के बीच भीषण लड़ाई जारी है। कुछ-कुछ घंटों के अंतर पर दोनों सेनाएं आगे और पीछे हो रही हैं। इसी के चलते रूसी सेना को हाल के दिनों में सूमी समेत तीन कस्बों का कब्जा छोड़ना पड़ा है। बीती रात पश्चिमी यूक्रेन में रूसी सेनाओं ने तीन स्थानों पर हमले किए। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद वहां से अभी तक 40 लाख से ज्यादा लोगों का पलायन हो चुका है। हमलों में हजारों लोगों की मौत हुई है या फिर वे घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने यूक्रेन में मानवाधिकारों के हनन के मामलों की जांच की जिम्मेदारी नार्वे के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश एरिक मोसे को सौंपी है। एरिक तीन सदस्यीय जांच दल के प्रमुख होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
May 28, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 27, 2026 /
रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है और...
By User 6 /
May 29, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...
By User 6 /
May 31, 2026 /
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...