Google Analytics Meta Pixel विशेषज्ञ बोले-चेहरे से मास्क हटाना होगी जल्दबाजी - Ekhabri.com

विशेषज्ञ बोले-चेहरे से मास्क हटाना होगी जल्दबाजी

कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट को देखते हुए कई राज्यों में फेस मास्क पहनने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस पाबंदी को पूरी तरह से खत्म कर देना अभी जल्दबाजी होगी। उनका यह भी कहना है कि इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू जैसी संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए लोगों को स्वेच्छा से मास्क पहनते रहना चाहिए। दिल्ली और महाराष्ट्र नवीनतम राज्य हैं जहां सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म की गई है। पिछले दो साल से लागू इस नियम के उल्लंघन पर पहले दो हजार रुपये तक जुर्माने का प्रविधान था।
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जाने माने वायरोलाजिस्ट टी जैकब जान ने कहा कि चूंकि भारत में महामारी खत्म हो गई है, इसलिए सार्स-सीओवी-2 के प्रसार को कम करने के लिए मास्क पहनने की अब आवश्यकता नहीं है। इसलिए अब इसे अनिवार्य बनाए रखने की कोई जरूरत भी नहीं रह गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि धूल और टीबी, फ्लू वायरस एवं सांस संबंधी दूसरी संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को मास्क का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। अगर मास्क पहनना आदत में श्ाुमार हो जाए तो इन बीमारियों में कमी आ जाएगी।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के सेंटर आफ एडवांस रिसर्च इन वायरोलाजी के निदेश्ाक रह चुके जान ने कहा कि आमतौर पर हम देखते हैं कि किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले लोग मास्क का उपयोग करते हैं। अगर बस, ट्रेन, प्लेन इत्यादि में आम लोग भी मास्क का उपयोग करें तो सभी के लिए फायदेमंद है।
फरीदाबाद में फोर्टिस अस्पताल में पल्मोनोलाजी विभाग के प्रमुख डा. रवि श्ोखर झा का कहना है कि अभी अनिवार्य रूप से मास्क पहनना चाहिए। अभी से ही मास्क पहनना बंद करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कोरोना लंबे समय तक बना रहेगा। इसलिए संक्रमण्ा से बचाव के लिए मास्क पहनते रहना सबसे बढ़िया उपाय है। वैज्ञानिक रूप से भी यह साबित हो चुका है कि संक्रमण्ा को रोकने में मास्क बहुत अहम है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *