Google Analytics Meta Pixel एक ही मैच में तीन टीमों के बीच आज होगा सबसे अनोखा मुकाबला - Ekhabri.com

एक ही मैच में तीन टीमों के बीच आज होगा सबसे अनोखा मुकाबला

कोरोना संकट से क्रिकेट का खेल धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट खेल रही हैं। इस समय पाकिस्तान भी वहां पहुंच कर अपनी सीरीज का इंतजार कर रहा है। अब साउथ अफ्रीका भी क्रिकेट की शुरुआत करने जा रहा है।

इस बीच साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड एक अनूठे फॉर्मेट के साथ एक चैरिटी मैच आयोजित करेगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे यह मैच 18 जुलाई को होगा,  जिसका स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारण दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि इस मैच में एक साथ तीन टीमें मैदान पर उरतेंगी और वह बारी-बारी बैटिंग और बोलिंग करेंगी। इस क्रिकेट फॉर्मेट का नाम 3टी क्रिकेट रखा गया है। यह मैच 36 ओवर तक चलेगा। इस फॉर्मेट को क्रिकेट जगत में क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। यह मैच ‘सोलिडेरिटी कप’ के नाम से खेला जाएगा। इस मैच के जरिए कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग के लिए फंड इकट्ठा किया जाएगा।

बताया जाता है कि इस मैच में हर टीम में 8 खिलाड़ी होंगे। मैच में कुल 36 ओवर होंगे और हर पारी में 18 ओवर होंगे। 18 ओवर के बाद एक ब्रेक होगा। हर टीम को 12 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। इसमें वह 6 ओवर के प्रारूप में दो बार बल्लेबाजी करेगी और हर बार नई टीम के दो गेंदबाजों का सामना करेगी।

खेल के पहले हाफ में यह तय होगा कि कौन सी टीम बल्लेबाजी से गेंदबाजी में जाएगी। वहीं पहली पारी के स्कोर यह तय करेंगे कि कौन सी टीम दूसरी पारी में पहले या बाद में बल्लेबाजी करेगी। अगर स्कोर टाई रहता है तो पहले हाफ का बैटिंग ऑर्डर ही दोहराया जाएगा।

Read Also  केएल राहुल को मिला सौरव गांगुली का साथ

मैच में अगर सात विकेट गिर जाते हैं तो आखिरी बल्लेबाज अकेला बल्लेबाजी कर सकता है, लेकिन वह सिर्फ सम संख्या वाले रन ही बना सकता है। ऐसे जैसा हम और आप गली क्रिकेट में खेलते रहे हैं। अगर सातों विकेट पहले हाफ में गिर जाते हैं तो दूसरे हाफ में नॉटआउट बल्लेबाज अकेले बैटिंग करने उतरेगा और अपनी पारी को आगे बढ़ाएगा। इसमें एक गेंदबाज अधिकतम तीन ओवर फेंक सकता है।

हर टीम को अपने 12 ओवर की गेंदबाजी में नई गेंद का इस्तेमाल करना होगा जो दोनों विपक्षी टीमों के खिलाफ इस्तेमाल होगी। 3 अतिरिक्त फील्डर्स का इस्तेमाल किया जा सके। इन्हें या दोनों टीमों से चुना जा सकता है या फिर डगआउट की टीम से लिया जा सकता है। अगर कोई टीम ऐसा करती है तो फील्डिंग रिस्ट्रिक्शन के नियम लागू होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *